
T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में जब मैदान बना जंग का अखाड़ा... आपस में भिड़ गए प्लेयर्स
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप आगामी अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आयोजित होने जा रहा है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. देखें तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अबतक ढेर सारे दिलचस्प मुकाबले हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे मुकाबले भी हुए जहां खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 आगामी अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आयोजित होने जा रहा है. वैसे टूर्नामेंट का आागज 16 अक्टूबर को ही हो जाएगा लेकिन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं. देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बीच एक से बढ़कर एक दिलचस्प मुकाबले हुए हैं. लेकिन कुछ ऐसे मुकाबले भी हुए जहां खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया. आइए जानते हैं खिलाड़ियों के बीच हुए ऐसे ही तीन बड़े बैटल्स के बारे में.
युवराज सिंह vs फ्लिंटॉफ: टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान युवराज सिंह और इंग्लिश खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. उस मैच में भारतीय पारी का 18वां ओवर एंड्रयू फ्लिंटॉफ गेंदबाजी कर रहे थे, तभी उनकी युवराज के साथ कहा सुनी हुई. फ्लिंटॉफ ने युवराज की तरफ भद्दे इशारे भी किए थे, लेकिन उसका खामियाजा ब्रॉड को भुगतना पड़ा. 19वें ओवर में युवराज ने ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए थे.
श्रीसंत ने खोया आपा: 2007 के टी20 विश्व कप में तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन स्पैल डाला था. श्रीसंत ने उस मैच में 12 रन देकर दो विकेट चटकाए. इस दौरान उनके और मैथ्यू हेडन के बीच तनातनाी देखने को भी मिली थी. बाद में श्रीसंत हेडन को आउट करने में सफल रहे थे. हालांकि ज्यादा अपील करने के कारण श्रीसंत पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था. एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने उस सेमीफाइनस मैच को लेकर बताया था कि वह हर हाल में अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते थे.
लिटन-कुमारा के बीच फाइट: यूएई में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका-बांग्लादेश मैच के दौरान खूब बवाल हुआ था. उस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास पवेलियन लौटते समय श्रीलंकाई बॉलर लाहिरू कुमारा से भिड़ गए थे. दोनों के बीच विकेट के बाद जमकर जुबानी जंग भी छिड़ गई थी. यही नहीं बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज मोहम्मद नईम बीच में आ गए और उन्होंने लाहिरू कुमारा को पीछे की ओर धक्का किया. बाद में अंपायर्स और बाकी खिलाड़ियों ने आकर किसी तरह मामले को शांत कराया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









