
T20 world cup में अमिताभ का टोटका, टीम इंडिया के लिए दी कुर्बानी, यूजर्स बोले- शुक्रिया
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती. इस जीत के पीछे अमिताभ बच्चन का टोटका चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने मैच नहीं देखा इसलिए टीम इंडिया ने जीत हासिल की.
रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न लेकर आया. आधी रात को जब इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता, तो लोग पटाखे फोड़ने लगे. हर हिंदुस्तानी जीत का जश्न मनाते हुए दिखा. सेलेब्स के बीच भी इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं सदी के महानायक का टोटका काम आया. क्योंकि उन्होंने ये ऐतिहासिक मैच नहीं देखा, इसलिए इंडिया जीत गई.
अमिताभ की पोस्ट वायरल अमिताभ ने भारत को जीत की बधाई देते हुए लिखा- T 5679 - कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे. हो गया. इस पोस्ट के साथ बिग बी ने टीम इंडिया के जश्न की फोटोज शेयर की हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने अपने इस टोटके के बारे में दुनिया को बताया हो. इससे पहले भी टीम इंडिया के हारने पर बिग बी बता चुके हैं कि उनके मैच देखने की वजह से इंडिया हारी है. फैंस को हैरानी है कि बिग बी सच में खुद को टीम इंडिया के लिए लकी नहीं मानते. उनकी पोस्ट देखने के बाद कुछ लोगों ने बिग बी का मैच ना देखने के लिए आभार जताया. मगर कईयों ने अमिताभ से कहा कि वो खुलकर मैच देखा करें. खुद को ऐसे रोकना सही नहीं.
शख्स ने लिखा- आपके देखने से भी जीत ही जाते अमित जी, टीम ही अपनी इतनी धांसू है. बहुत धमाकेदार गेम पूरा टाइम इंडिया की तरफ से. किसी ने अमिताभ को सलाह देते हुए कहा- हाईलाइट्स तो देख लेते सर. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- तो अब पूरा देश आपको बोल रहा है सर, आप अगले 10 साल तक टीवी ऑफ रखो, हम हर ट्रॉफी जीत लेंगे. दूसरे ने कहा- अच्छा हुआ कि आप नहीं गए देखने के लिए वरना इंडिया मैच हार गया होता है आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यूजर ने कहा- सर अगर ऐसा है तो आपका मैच ना देखना भी देश सेवा ही हो गया. इंडिया के लिए ये बलिदान जारी रखिए. यूजर ने कहा- ये अंधविश्वास हमें पसंद आया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












