
T20 WC: वर्ल्डकप में विराट कोहली नहीं करेंगे ओपनिंग, बताया कौन होगा रोहित का जोड़ीदार
AajTak
भारतीय टीम सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म-अप मुकाबला खेल रही है. टॉस के वक्त कप्तान विराट कोहली ने ओपनिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है.
T20 WC: टी-20 वर्ल्डकप में भारत सोमवार को अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है. विराट ने साफ किया है कि वह इस टी-20 वर्ल्डकप में ओपनिंग नहीं करेंगे. टॉस के वक्त विराट कोहली ने कहा कि आईपीएल से पहले हालात दूसरे थे, लेकिन आईपीएल में जिस तरह केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है ऐसे में उन्हें भूलना गलती होगी. रोहित शर्मा पहले से ही हमारे लिए ओपनिंग कर रहे हैं, वह वर्ल्डक्लास प्लेयर हैं. इस वजह से मैं इस वर्ल्डकप में नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करूंगा. Hello & welcome from Dubai for #TeamIndia's first warm-up game against England 👋 🚨 Toss Update 🚨 India have won the toss and elected to bowl.#INDvENG #T20WorldCup pic.twitter.com/pxeCNoGj2C

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











