
Swaran Ghar के वायरल 'दुपट्टा वीडियो' पर Sangita Ghosh ने किया रिएक्ट, काम्या पंजाबी को भी दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
वीडियो की बात करें, तो इसमें संगीता घोष हॉस्पिटल के एक कैंप में दिखाई दे रही हैं. जहां अजीत यानी शो के अजय चौधरी भी मौजूद हैं. दोनों के बीच कुछ बातचीत चल ही रही होती है. इस दौरान संगीता का दुपट्टा पीछे लगे पंखे में फंस जाता है.
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'स्वरण घर' का एक 'दुपट्टा वीडियो' काफी सुर्खियों में आया हुआ है. अब सीन की लीड एक्ट्रेस संगीता घोष ने इसपर रिएक्ट किया है. संगीता घोष ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. संगीता का कहना है कि जिस तरह टीम ने सीन को क्रिएट करने की कोशिश की थी, उस तरह यह नहीं क्रिएट हुआ. टीम अपनी गलती मानती हैं और उसके लिए माफी भी मांगती है.
संगीता घोष की पोस्ट संगीता घोष ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं सबकुछ एक चुटकी नमक की तरह लेती हूं. इस वीडियो को भी मैंने इसी तरह लिया. मुझे लगता है कि जब आपकी ऑडियन्स इतना प्यार और अप्रीसिएशन देती है, तो उनका हक होता है हमें क्रिटिसाइज करने का भी. मैंने हर किसी को सेट पर यही कहा कि चलो कम से कम हम वायरल तो हुए. हम लाइफ में और शोज में गलतियां करते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना होता है."
संगीता ने आगे लिखा कि हमने जिस तरह इस सीन को करने की प्लानिंग की थी, उस तरह यह सामने नहीं आया. टीम को अपनी गलती का अहसास है और उन्हें पता चल रहा है कि उनसे कहां गलती हुई. बतौर एक्टर, हमारे पास आखिरी शब्द नहीं होते, लेकिन आगे के लिए हर कोई सतर्क हो गया है. शो आगे बढ़ रहा है और इसका कॉन्टेंट बेहतरीन होता जा रहा है. हमसे गलतियां हो रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अच्छा काम नहीं कर रहे हैं. टीवी आगे आ रहा है और कई सेंसिटिव टॉपिक्स पर काम कर रहा है. मैंने खुद काफी अच्छा काम किया हुआ है. शुक्रिया, संगीता घोष.
पंखे में फंसा दुपट्टा, दब गया गला, 'स्वर्ण घर' के एक सीन में उड़ी लॉजिक की धज्जियां, वायरल
वीडियो की बात करें, तो इसमें संगीता घोष हॉस्पिटल के एक कैंप में दिखाई दे रही हैं. जहां अजीत यानी शो के अजय चौधरी भी मौजूद हैं. दोनों के बीच कुछ बातचीत चल ही रही होती है. इस दौरान संगीता का दुपट्टा पीछे लगे पंखे में फंस जाता है. दुपट्टा आसानी से पंखे से निकाला जा सकता था. पर शो वालों को इसे दिलचस्प बनाना था. ऐसे में उन्होंने पूरा ड्रामा क्रिएट किया और आखिर में सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ फंसे. इस वीडियो पर लगातार मीम्स बन रहे हैं. चर्चा हो रही है.
काम्या पंजाबी बोलीं- जब शक्ति ज्वॉइन किया तब डिप्रेशन में थी, शो ने मुझे जिंदा रखा

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










