
Swapna Shastra: मृतकों की इन 5 चीजों का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, तबाह कर देंगी जीवन
AajTak
Swapna Shastra: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं में उनकी ऊर्जा बनी रहती है. इनका उपयोग करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव और पितृदोष उत्पन्न हो सकता है, जो सुख, समृद्धि और मानसिक शांति को प्रभावित करता है. इसलिए मृत्यु के बाद उनकी कुछ वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न करें.
Swapna Shastra: शास्त्रों में जीवन और मृत्यु से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं. कहा जाता है कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति की कुछ ऊर्जा उसके प्रयोग किए गए सामानों में बाकी रह जाती है. गरुड़ पुराण में स्पष्ट रूप इसका उल्लेख है कि मृत व्यक्ति की चीजों का उपयोग जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ाता है. ऐसा करने से पितृ दोष लगने की संभावना रहती है. पितृदोष इंसान की खुशियों को तबाह कर सकता है. धनवान को भी सड़क पर ला सकता है. आइए जानते हैं कि मृतकों की किन वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
मृतक के कपड़े मृत व्यक्ति के कपड़ों को पहनना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि कपड़ों में मृतक की ऊर्जा जीवित रहती, जो दूसरों द्वारा प्रयोग किए जाने पर विपरीत परिणाम देती है. इन कपड़ों के प्रयोग से व्यक्ति मानसिक तनाव या बीमारियों की चपेट में आ सकता है.
गहने या आभूषण मरे हुए व्यक्ति के आभूषण चाहे कितने भी मूल्यवान क्यों न हों, उन्हें हर वक्त पहने रहना उचित नहीं है. गहनों में शरीर के स्पर्श से एक प्रकार की ऊर्जा जीवित रहती है. जब ये वस्तुएं किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आती हैं तो उस ऊर्जा का भाग्य पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए इन्हें विरासत की तरह संभालकर रखना ज्यादा उत्तम होता है.
घड़ी मरे हुए व्यक्ति की घड़ी पहनना भी उचित नहीं माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे लोग मरे हुए व्यक्ति का अपूर्ण समय अपने साथ जोड़ रहे हैं. इससे जीवन में रुकावटें, देरी या दुर्भाग्य आने की संभावना होती है.
जूते-चप्पल जूते-चप्पल पृथ्वी तत्व से सबसे अधिक जुड़े होते हैं, इसलिए कहा गया है कि मृतक व्यक्ति के जूते-चप्पल कभी नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से दुख, दरिद्रता और नकारात्मकता घर में प्रवेश करती है.
बर्तन मरे हुए व्यक्ति के प्रयोग किए गए बर्तन भी नहीं रखने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन बर्तनों में मृतक के भोजन की सूक्ष्म ऊर्जा रह जाती है, जो धीरे-धीरे दुर्भाग्य और अशांति का कारण बन सकती है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








