
Swapan Dasgupta राज्य सभा के लिए फिर किए गए मनोनीत, बंगाल चुनाव के लिए दिया था इस्तीफा
Zee News
स्वप्न दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिंहरे से लगभग साढ़े सात हजार वोटों के अंतर से हार गए थे.
नई दिल्ली: सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) को राज्य सभा (Rajya Sabha) में मनोनीत किया है. दासगुप्ता ने कुछ समय पूर्व उच्च सदन (Rajya Sabha) के मनोनीत सदस्य के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा (BJP) के टिकट पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) का चुनाव लड़ा था. स्वप्न दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिंहरे से लगभग साढ़े सात हजार वोटों के अंतर से हार गए थे. मशहूर वकील महेश जेठमलानी (Mahesh Jethmalani) को भी केंद्र सरकार ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है. जेठमलानी को राज्यसभा में उस सीट के लिए मनोनीत किया गया है जो रघुनाथ महापात्र के निधन से खाली हुई है. गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेश जारी कर इस बात की जानकारी दी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









