
Swami Prasad Maurya बोले- सस्पेंस बना रहना चाहिए, BJP सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगा मेरा फैसला
AajTak
स्वामी प्रसाद मौर्य (swami prasad maurya) ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को वह जो फैसला लेंगे वह सरकार के ताबूत में आखिरी कील जैसा होगा.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी तो छोड़ दी है लेकिन वह अभी समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं. मौर्य किस पार्टी में शामिल होंगे इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि सस्पेंस बना रहना चाहिए. आजतक से खास बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 14 जनवरी को वह अंतिम धमाका करेंगे जो बीजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील जैसा होगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











