
Sushmita Sen के चश्मे में दिखीं बोतल, लोगों ने पूछा व्हिस्की या वोडका?
AajTak
पहली बार में सुष्मिता सेन की फोटो देखकर शायद आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है. चलिए हम ही बता देते हैं. आप अगर एक्ट्रेस की फोटो को ध्यान से देखेंगे को तो उनके सनग्लासेस के लेंस में कार में रखी दो बोतलों की शैडो नजर आ रही है, जिसे लेकर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों टॉक-ऑफ-द टाउन बनी हुई हैं. सुष्मिता ने जबसे ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है, तब से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब सुष्मिता को टारगेट करने का हेटर्स ने नया कारण ढूंढ लिया है, जिसे लेकर वो एक्ट्रेस पर पर निशाना साध रहे हैं.
क्यों ट्रोल हो रहीं सुष्मिता सेन?
सुष्मिता सेन ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक हैप्पी फोटो शेयर की. फोटो में सुष्मिता कार में बैठी दिखीं. ब्लू आउटफिट और बिग सनग्लासेस में सुष्मिता का लुक देखने लायक है. एक्ट्रेस ने अपनी हैप्पी फोटो को I love you guys!!! कैप्शन के साथ शेयर किया. लेकिन सुष्मिता की फोटो में यूजर्स को कुछ ऐसा दिख गया है, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
पहली बार में सुष्मिता की फोटो देखकर शायद आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है. चलिए हम ही बता देते हैं. आप अगर एक्ट्रेस की फोटो को ध्यान से देखेंगे को तो उनके सनग्लासेस के लेंस में कार में रखी दो बोतलों की शैडो नजर आ रही हैं. कई यूजर्स का मानना है कि सुष्मिता के चश्मे के लेंस में दिख रही बोलतें वोडका की हैं. इस बात को लेकर कई यूजर्स सुष्मिता को ट्रोल कर रहे हैं.
आइए जानते हैं यूजर का सुष्मिता के बारे में क्या कहना है?
एक यूजर ने सुष्मिता की फोटो पर कमेंट किया- मैम ये वोडका है क्या?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










