
Sushant Rajput: 'सुशांत को ड्रग्स की लत लगाई गई', NCB ने ड्राफ्ट चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
Sushant singh rajput drugs case: रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी का आरोप है कि एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए डग्स खरीदी और उसके लिए भुगतान किया. मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप हैं. मालूम हो, सुशांत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे.
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. रिया अभी भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रडार में हैं. NCB ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किए हैं. जिसमें रिया और 34 अन्य आरोपियों पर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया है. सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का भी आरोप है.
मुश्किल में फंसीं रिया चक्रवर्ती
रिया पर एनसीबी का आरोप है कि एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदी और उसके लिए भुगतान किया. मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप हैं. NCB ने अपने चार्ज ड्राफ्ट में दावा किया है कि रिया ने सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और दूसरे लोगों से कई बार गांजा लिया. गांजे की डिलीवरी लेने के बाद रिया ने इसे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को सौंपा. रिया ने मार्च 2020 से सितंबर 2020 के दौरान गांजे की इन डिलीवरी की पेमेंट की. ड्राफ्ट के मुताबिक, रिया ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8[c] के साथ 20[b][ii]A, 27A,28, 29 & 30 के तहत अपराध किया है.
NCB ने ड्राफ्ट में क्या आरोप लगाए?
मामले के सभी 35 आरोपियों के खिलाफ चार्ज किए गए ड्राफ्ट के मुताबिक, ये सभी मार्च 2020 से दिसंबर 2020 के दौरान आपराधिक साजिश में शामिल हए. वे इस दौरान एक-दूसरे के साथ या ग्रुप्स में नशीले पदार्थों की खरीद, बिक्री, इंटर सिटी ट्रांसपोर्ट करने के अलावा बॉलीवुड समेत हाई सोसायटी के लोगों इसे डिस्ट्रीब्यूट भी करते थे. बिना लाइसेंस के मुंबई महानगर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे. इसके साथ गांजा, चरस, एलएसडी, कोकीन लेते थे, जो कि अपराध है.
ड्रग पैडलर्स के साथ संपर्क में था शोविक

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









