
'अगले बजट तक आपको रात के 12 बजे बजट पेश न करना पड़े', दीपेंद्र हुड्डा का लोकसभा में वित्त मंत्री पर तंज
AajTak
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वित्त विधेयक पर बोलते हुए कहा कि 12 साल में रिकॉर्ड बने हैं और टूटे भी हैं. उन्होंने रुपये की कीमत से लेकर व्यापार घाटा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक, यूपीए सरकार के समय के आंकड़े बता सरकार को घेरा.
हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर बोलते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में रुपया गिरने से लेकर कर्ज बढ़ने तक, 12 रिकॉर्ड गिनाए और कहा कि देश में सिलेंडर क्राइसिस तो है ही, सरेंडर क्राइसिस भी है. आपने स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी भी सरेंडर कर दी. आज अमेरिका फैसला कर रहा है कि भारत कहां से तेल लेगा, कितने में लेगा.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अमेरिका फैसला कर रहा है, घोषणा भी कर रहा है वेनेजुएला से तेल आएगा. अमेरिका फैसला कर रहा है सीजफायर कब होगा. उन्होंने वित्त मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगर आजादी से पहले पांच बजे बजट पेश होता था, क्योंकि ग्रेट ब्रिटेन के लोग पांच बजे जाग जाते थे. दीपेंद्र हुड्डा ने तंज करते हुए कहा कि हमें लग रहा है कि अगले बजट तक आपको रात के 12 बजे बजट पेश ना करना पड़े,
इससे पहले, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रिकॉर्ड बने हैं 12 साल में और रिकॉर्ड टूटे भी हैं. ये रिकॉर्ड ऐसे बने हैं, जिनसे यह पता चलता है कि आज अर्थव्यवस्था कितनी गंभीर परिस्थिति में है. दीपेंद्र हुड्डा ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि 12 साल पहले विपक्ष की नेता रहते हुए उन्होंने इसी सदन में कहा था कि जैसे-जैसे रुपया गिरता है, देश की प्रतिष्ठा भी गिरती है. तब रुपया 50 के पार गया था. उनकी बात सही थी. रुपया 78 साल में इतना सस्ता कभी नहीं हुआ, जितना आपकी सरकार में. ये पहला रिकॉर्ड आपने तोड़ा है.
उन्होंने कहा कि आप कहेंगे कि युद्ध चल रहा है. क्रूड ऑयल महंगा हो गया है. 2009 में जब क्रूड ऑयल की कीमत 147 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, तब रुपया 48 के आसपास था. 2014 में जब हमारी सरकार गई, तब क्रूड ऑयल सौ डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही था और रुपया 60 के करीब. दीपेंद्र हुड्डा ने तंज करते हुए कहा कि आप कहते हो कि वर्ल्ड फास्टेस्ट ग्रोविंग इकोनॉमी. मैं कहता हूं वर्ल्ड फास्टेस्ट फालिंग करेंसी. मैंने तुलना की है कि पिछले तीन साल में दुनिया की कौन सी करेंसी में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है- इरानियन रियाल, लेबनीज पाउंड और भारतीय रुपया.
78 साल में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी इतना महंगा नहीं हुआ- हुड्डा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ईरान और लेबनान में तो बम गिर रहे हैं. हमारे देश में कौन सा बम गिर रहा है. वित्त मंत्री बताएं जब जवाब दें. दूसरा रिकॉर्ड, 78 साल के इतिहास में डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और यूरिया इतना महंगा नहीं हुआ, जितना आपकी सरकार में. उन्होंने कहा कि हमारे समय 2014 में पेट्रोल 70, डीजल 50 और एलपीजी 400 रुपये का था. आज पेट्रोल 96, डीजल 88 और एलपीजी 913 रुपये पर है. हुड्डा ने कहा कि ये तब था, जब हमने क्रूड ऑयल के दाम सौ से डेढ़ सौ डॉलर तक का हमने सामना किया था. आज सौ डॉलर पर ही इतना महंगा कर दिया.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.








