
Surya Shukra Gochar: बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!
AajTak
Surya Shukra Gochar: सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन 3 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है. दोनों ही 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जानें आपके करियर, धन और रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ेगा.
Surya Shukra Gochar: मार्च का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी हलचल भरा रहने वाला है. इस महीने ग्रहों के राजा 'सूर्य' और सुख-सुविधाओं के कारक 'शुक्र' ग्रह गोचर कर रहे हैं. इसका सीधा असर आपके करियर, जेब और रिश्तों पर पड़ने वाला है. 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो 26 मार्च को शुक्र देव मेष राशि में कदम रखेंगे. ग्रहों के इन बदलावों का आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानते हैं.
सूर्य और शुक्र का गोचर
जब सूर्य मीन राशि में जाते हैं, तो यह समय आध्यात्मिक शांति और रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन होता है. वहीं, जब शुक्र मेष राशि में आते हैं, तो यह समय रोमांस, लग्जरी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोलता है. कुल मिलाकर, मार्च का अंत बहुत सी राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है.
मेष: आप लोगों के लिए यह समय 'गोल्डन' है. सूर्य और शुक्र की कृपा से आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी. करियर में पदोन्नति के योग हैं. लंबे समय से अटके हुए आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे. पार्टनर के साथ रिश्ते और भी मधुर होंगे.
वृषभ: आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. शुक्र के मेष में जाने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. निवेश के लिए यह समय बहुत ही शुभ है.
मिथुन: करियर के लिहाज से यह गोचर नई दिशा दिखाएगा. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार में खुशहाली रहेगी. आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










