
सैलरी- 9 करोड़, खुद के पास पुरानी कार... मगर 'नौकरों' के लिए लग्जरी होटल! चर्चा में ये शख्स
AajTak
अमेरिका की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीय CTO की सालाना कमाई 8–9 करोड़ रुपये है, लेकिन वे बेहद सादा जीवन जीते हैं. 12 साल पुरानी कार चलाते हैं, कोई लग्जरी ब्रांड नहीं पहनते और ज्यादातर कमाई निवेश करते हैं.
एक तरफ करोड़ों की कमाई, दूसरी तरफ बेहद सादा जीवन. यह कहानी एक ऐसे भारतीय CTO (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) की है, जो अमेरिका की एक फॉर्च्यून 500 कंपनी में काम करते हैं, लेकिन दिखावे से दूर रहते हैं. बेंगलुरु के एक बिजनेसमेन अभिनव खरे ने बताया कि उनके दोस्त एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में CTO हैं और भारत में कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को संभालते हैं. उनकी फिक्स सैलरी करीब 3 करोड़ रुपये सालाना है. इसके अलावा उन्हें स्टॉक ऑप्शन भी मिलते हैं. कुल मिलाकर उनकी सालाना कमाई 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच है.चलाते हैं 12 साल पुरानी कार इतनी बड़ी कमाई के बावजूद 46 साल के यह अधिकारी बहुत सादा जीवन जीते हैं. वे 12 साल पुरानी फिएट लीनिया कार चलाते हैं. कोई लग्जरी ब्रांड के कपड़े या घड़ी नहीं पहनते. डिजाइनर ब्रांड पर पैसा खर्च नहीं करते. वे अपनी ज्यादातर कमाई निवेश कर देते हैं.
घरेलू स्टाफ पर खुलकर खर्च हालांकि, वे अपने घरेलू कर्मचारियों (House Helper) पर दिल खोलकर खर्च करते हैं. उनके घर में 5 फुल-टाइम हेल्पर काम करते हैं. सभी हेल्पर को अच्छा वेतन दिया जाता है. उनके जुड़वां बच्चे हैं और वे जहां भी जाते हैं, बच्चों की नैनी को साथ ले जाते हैं. यानी वे फैशन और ब्रांड्स पर पैसा नहीं खर्च करते, लेकिन परिवार के आराम पर कोई समझौता नहीं करते. यूजर ने आगे बताया कि मॉरीशस की छुट्टियों के दौरान उन्होंने बच्चों और नैनी के लिए अलग सुइट बुक कराया, जिसका किराया लगभग 35 हजार रुपये प्रति रात था. इससे साफ है कि वे दिखावे पर नहीं, बल्कि सुविधा और आराम पर पैसा खर्च करना पसंद करते हैं.काम के प्रति जुनून उनके पास 23 साल का अनुभव है. टेक्नोलॉजी, बड़े प्लेटफॉर्म और डेटा आर्किटेक्चर में उनकी गहरी रुचि है. यहां तक कि वीकेंड पर क्रिकेट खेलते समय भी वे टेक्निकल विषयों पर चर्चा करते रहते हैं.रिटायरमेंट का विकल्प, फिर भी काम जारी 46 साल की उम्र में वे आराम से रिटायर हो सकते हैं, लेकिन उन्हें अपना काम पसंद है और वे उसे एंजॉय करते हैं. यह कहानी बताती है कि ज्यादा कमाई का मतलब हमेशा दिखावा नहीं होता. कुछ लोग ब्रांड्स के बजाय सादगी, निवेश और परिवार की सुविधा को प्राथमिकता देते हैं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










