
Let Me Go First… कार पर लिखकर 932 KM चला युवक, वायरल हुई अनोखी लव स्टोरी
AajTak
चीन के Tan नाम के 26 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए 932 किलोमीटर की दूरी तय की. उसने अपनी कार पर एक बैनर लगाया था, जिस पर लिखा था कि उसे पहले जाने दें क्योंकि वह अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने जा रहा है.
चीन में एक युवक की अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 26 साल के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए करीब 932 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया. रिपोर्ट के अनुसार, Tan नाम का यह युवक चीन के Jiangxi Province का रहने वाला है और Fujian Province में अपना बिजनेस चलाता है.
कार पर लगाया खास बैनर फरवरी में चीनी नव वर्ष के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड अपने घर Guizhou गई हुई थी. उसी समय युवक ने उसे सरप्राइज देने और शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया. भारी ट्रैफिक के बीच यात्रा आसान बनाने के लिए युवक ने अपनी कार की पिछली खिड़की पर एक लाल बैनर लगाया. उस बैनर पर लिखा था- भाइयों, मुझे पहले जाने दो. मैं अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने जा रहा हूं.
12 घंटे से ज्यादा की ड्राइव जब हाईवे पर दूसरे ड्राइवरों ने यह संदेश देखा, तो कई लोगों ने उसके लिए रास्ता बना दिया. कुछ लोगों ने हॉर्न बजाकर और हाथ हिलाकर उसे शुभकामनाएं भी दीं. युवक ने लगभग 12.5 घंटे तक ड्राइव करके यह लंबा सफर तय किया. उसने बताया कि शुरुआत में यात्रा बहुत लंबी और थकाने वाली लग रही थी, लेकिन जैसे-जैसे वह अपनी प्रेमिका के करीब पहुंच गया, उसकी खुशी बढ़ती गई.
प्रेमिका को दिया सरप्राइज युवक की गर्लफ्रेंड को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह उसे शादी के लिए प्रपोज करने आने वाला है. दोनों की मुलाकात यूनिवर्सिटी में हुई थी और वे पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं. जब युवक वहां पहुंचा और उसने प्रपोज किया, तो उसकी गर्लफ्रेंड ने खुशी-खुशी उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो को लाखों बार देखा गया और लोगों ने युवक के इस रोमांटिक अंदाज की खूब तारीफ की. एक यूजर ने मजाक में लिखा- इतने लोगों ने रास्ता देकर मदद की है, अब अपनी मंगेतर को कभी निराश मत करना.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










