
270 डिग्री के अनोखे मंडप में हुई थी अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी, सजावट देख मेहमान रह गए हैरान
AajTak
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से मुंबई के सेंट रेजिस होटल में शादी हुई थी. इस शादी में खेल, फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. खास बात यह रही कि शादी 270 डिग्री के भव्य मंडप में हुई और हर्षदीप कौर व शंकर महादेवन ने लाइव मंगलाष्टक गाकर रस्मों को और खास बना दिया.
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: भारतीय क्रिकेट जगत के मास्टर व भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस खास जश्न में खेल, राजनीति, फिल्म और बिजनेस जगत की कईं बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं. जश्न में अमिताभ बच्चन, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और शाहरुख खान जैसी जानी मानी हस्तियां भी देखने को मिली. लेकिन, इस जश्न की सबसे अनोखी और खास बात थी कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी बड़े ही सिंपल और सादगी भरे अंदाज में हुई. हालांकि, शादी में एक और चीज थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था शादी का भव्य मंडप.
270 डिग्री के मंडप में हुई शादी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की ज्यादातर रस्में मुंबई के The St. Regis Mumbai जैसे लग्जरी होटल में आयोजित की गई थीं. शादी की थीम 'SAAJ' रखी गई थी, जो दूल्हा-दुल्हन के नामों को मिलाकर बनाई गई थी. मेहंदी समारोह जहां रंगों से भरा हुआ था, वहीं शादी एकदम शांत माहौल में करवाई गई.
लेकिन, पूरी शादी का आकर्षण था 270 डिग्री का खास मंडप, जिसे बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट अंदाज में सजाया गया था. मंडप की सजावट में बेबीज ब्रीथ फूलों के साथ ऑफ-व्हाइट, हल्के गुलाबी, हरे रंग और गोल्डन टोन का इस्तेमाल भी किया गया था. इस सजावट से शादी की रस्मों में चार चांद लग गए थे.
लाइव म्यूजिक से बढ़ी रस्मों की खूबसूरती
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में लाइव गानों का भी खास इंतजाम किया गया था. जहां फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने दुल्हन की एंट्री के समय लाइव गाना गाया था. इन्हीं के साथ सिंगर शंकर महादेवन ने भी मंगलाष्टक गाकर पूरे माहौल को और भावुक बना दिया था. शादी की रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज में बैठकर खाने की व्यवस्था भी की गई थी, जिसे पंगत कहा जाता है. लेकिन, अब सवाल ये उठता है कि क्या होता है मंगलाष्टक, जो सिंगर शंकर महादेवन ने गाया था.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










