
Kendra Trikon Yog 2026: मीन राशि में बना केंद्र त्रिकोण राजयोग, 26 मार्च तक चमकेगा इन राशियों का भाग्य
AajTak
Kendra Trikon Yog 2026: 2 मार्च 2026 को शुक्र के मीन राशि में प्रवेश से शनि के साथ खास ज्योतिषीय संयोग बन गया है, जिसे केंद्र त्रिकोण राजयोग कहा जाता है. माना जा रहा है कि इस योग का असर कुछ राशियों पर बेहद शुभ रहेगा. जानिए मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए यह समय क्यों खास माना जा रहा है.
Kendra Trikon Yog 2026: 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस गोचर के साथ ही एक खास ज्योतिषीय संयोग बन गया है. मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं और अब शुक्र के यहां आने से दोनों ग्रहों की युति बन रही है. ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण माना जाता है. माना जाता है कि यह योग जीवन में सुख-सुविधाओं, करियर में प्रगति और आर्थिक मजबूती के संकेत देता है. खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है.
केंद्र त्रिकोण राजयोग कैसे बनता है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव के स्वामी ग्रह अनुकूल स्थिति में आकर आपस में संबंध बनाते हैं, तो राजयोग बनता है. मीन राशि में शुक्र को उच्च का माना जाता है, इसलिए यहां उनका प्रभाव मजबूत होता है. वहीं शनि की मौजूदगी इस योग को और खास बना रही है. यह ग्रह स्थिति 26 मार्च तक रहने वाली है, इसलिए इस अवधि में कई लोगों को करियर और धन से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह योग काफी लाभदायक माना जा रहा है. इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है. पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहेगा. जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना भी बन सकती है.
वृषभ राशि

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह से कार एक्सपोर्ट पर भी बड़ा असर पड़ेगा. भारत और चीन जैसे देश बड़ी संख्या में मिडिल ईस्ट में गाड़ियों को एक्सपोर्ट करते हैं. मगर क्षेत्र में फैली युद्ध की आग की वजह से मिडिल ईस्ट देशों में कार एक्सपोर्ट पर संकट के बादल छाए हुए हैं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.









