
ईरान युद्ध से फंस सकते हैं भारत और चीन के अरबों डॉलर, कार एक्सपोर्ट पर मंडरा रहा खतरा
AajTak
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह से कार एक्सपोर्ट पर भी बड़ा असर पड़ेगा. भारत और चीन जैसे देश बड़ी संख्या में मिडिल ईस्ट में गाड़ियों को एक्सपोर्ट करते हैं. मगर क्षेत्र में फैली युद्ध की आग की वजह से मिडिल ईस्ट देशों में कार एक्सपोर्ट पर संकट के बादल छाए हुए हैं.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को एक हफ्ता हो गया है. इस युद्ध का असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक ही सीमित नहीं रहेगा. खासकर एशिया के मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट होने वाले वाहनों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. एशियन ऑटोमेकर्स के लिए मिडिल ईस्ट एक बड़ा मार्केट है.
चीनी, भारतीय, साउथ कोरियन और जापानी ऑटोमेकर्स अरबों डॉलर की कार्स मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट करते हैं. एक्सपोर्ट का रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है. मौजूदा हालात को देखते हुए इस बात का डर है कि किसी शिप पर तेहरान हमला कर सकता है.
चीन की बात करें, तो मिडिल ईस्ट चीनी कंपनियों के लिए दूसरा सबसे बड़ा ओवरसीज मार्केट है. साथ ही ये क्षेत्र एशियन कारनिर्माताओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. चीनी ऑटोमेकर्स ने 2025 में कुल 83.2 लाख कार्स को विदेशों में शिप किया है. चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के मुताबिक, इसमें से 13.9 लाख कार्स सिर्फ गल्फ कंट्रीज में भेजी गई हैं.
यह भी पढ़ें: Tata ने फिर दिखाया दम! Hyundai-Mahindra को पछाड़ बनी नंबर 2, ताबड़तोड़ बेची इतनी कारें
वहीं भारत की बात करें, तो साल 2025 में 8.8 अरब डॉलर की कार्स देश से एक्सपोर्ट हुई हैं. इसमें से 25 परसेंट गाड़ियों को मिडिल ईस्ट में भेजा गया है, जिसमें सऊदी अरब प्रमुख है. हुंडई मोटर्स ने 2025 में आधा एक्सपोर्ट तो सिर्फ गल्फ देशों में किया है. टोयोटा भी बड़ी संख्या में मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट करता है.
रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा ने 2025 में भारत से 47 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट किया है, जिसमें से 30 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट सिर्फ मिडिल ईस्ट में किया गया है. वहीं निसान मोटर्स ने 2025 में भारत से 31.8 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट किया है.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










