
CEO ने दिखाई लाखों की चेयर... पहले कर्मचारी को कहा था– अच्छी कुर्सी का बजट नहीं!
AajTak
एंप्लॉयी ने दावा किया कि उसे पीठ दर्द की समस्या के बावजूद कंपनी ने आरामदायक कुर्सी देने से मना कर दिया और कहा कि इसके लिए बजट नहीं है. वहीं, उसी दौरान कंपनी के सीईओ ने करीब 3,000 डॉलर यानी लगभग 2.7 लाख रुपये की लग्जरी कुर्सी ऑल-हैंड्स मीटिंग में दिखायी.
सोशल मीडिया पर एंप्लॉयी की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपने ऑफिस में हुए एक ऐसे अनुभव को शेयर किया है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ऑफिस वर्क कल्चर को लेकर बहस तेज हो गई है. इस पोस्ट में एंप्लॉयी ने बताया कि कंपनी ने उसकी पीठ दर्द की समस्या को नजर अंदाज कर दिया, जबकि उसी समय कंपनी के सीईओ ने हजारों डॉलर की लग्जरी कुर्सी खरीदी और उसे मीटिंग में दिखाया.
यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर की गई थी. पोस्ट का टाइटल था—“सीईओ ने ऑल-हैंड्स मीटिंग में 3,000 डॉलर (लगभग 2.7 लाख रुपये) की कुर्सी दिखाई, लेकिन एचआर ने कहा कि मेरे लिए नई कुर्सी के लिए बजट नहीं है. पोस्ट सामने आने के बाद इंटरनेट पर वर्क प्लेस पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कंपनियों की प्राथमिकताओं को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है.
2019 से कंपनी में काम कर रहा युवक पोस्ट लिखने वाले एंप्लॉयी ने बताया कि वह साल 2019 से कंपनी में काम कर रहा है. उसकी नौकरी ऐसी है जिसमें उसे रोजाना लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना पड़ता है. उसने कहा कि वह आमतौर पर हर दिन लगभग 8 से 10 घंटे डेस्क पर बैठकर काम करता है. लगातार लंबे समय तक बैठने की वजह से पिछले कुछ महीनों में उसकी कमर में दर्द काफी बढ़ गया. दर्द इतना ज्यादा हो गया कि उसे अपने काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत महसूस होने लगी. इसलिए उसने कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) विभाग से संपर्क किया और अनुरोध किया कि उसे एक आरामदायक और एर्गोनॉमिक कुर्सी या कमर के लिए सपोर्ट दिया जाए, ताकि वह बिना दर्द के काम कर सके.
लेकिन कर्मचारी को जो जवाब मिला, उससे वह काफी निराश हो गया. एचआर विभाग ने उसे साफ शब्दों में कहा कि कंपनी के बजट में अभी एर्गोनॉमिक अपग्रेड के लिए पैसे उपलब्ध नहीं हैं. यानी कंपनी फिलहाल कर्मचारियों को ऐसी सुविधाएं देने की स्थिति में नहीं है.
सीईओ की महंगी कुर्सी ने बढ़ाया सवाल एंप्लॉयी के अनुसार, इसी दौरान कंपनी की एक ऑल-हैंड्स मीटिंग हुई. इस मीटिंग में कंपनी के सीईओ ने अपनी नई लग्जरी ऑफिस चेयर सबको दिखाई. बताया गया कि इस कुर्सी की कीमत करीब 3,000 डॉलर यानी लगभग 2.7 लाख रुपये है. यह देखकर कर्मचारी और भी हैरान रह गया. उसने कहा कि उसे इस बात से कोई समस्या नहीं है कि सीईओ अपने निजी पैसों से महंगी चीजें खरीदते हैं. लेकिन उसे यह समझ नहीं आया कि अगर कंपनी के पास इतनी महंगी कुर्सी खरीदने की क्षमता है, तो एंप्लॉयी के लिए कम से कम बुनियादी आराम की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










