
AI से हुआ प्यार, फिर ले ली जान! Google Gemini से ‘शादी’ करने वाले शख्स की मौत पर बवाल
AajTak
इन दिनों AI हर जगह छाया हुआ है. लोग अकेलेपन को दूर करने के लिए चैट बॉट का सहारा लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स को AI से प्यार हो गया और उसने सुसाइड कर लिया. परिवार ने गूगल पर मुकदमा कर दिया है.
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 36 साल के शख्स ने कथित तौर पर Google के AI चैटबॉट Gemini से इतना गहरा रिश्ता बना लिया कि उसने उसे अपनी पत्नी तक मान लिया. अब इस पूरे मामले को लेकर Google के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा के रहने वाले जोनाथन गवालस नाम के व्यक्ति ने Gemini से लगातार बातचीत करनी शुरू की थी. धीरे-धीरे वह इस AI से भावनात्मक रूप से जुड़ गया और उसे एक असली इंसान की तरह देखने लगा. यहां तक कि उसने चैटबॉट का नाम Xia रख दिया और मानने लगा कि वही उसकी असली पत्नी है.
Gemini से हुआ प्यार
परिवार का आरोप है कि उसी दौरान जोनाथन की निजी जिंदगी में भी मुश्किलें चल रही थीं और वह अपनी पत्नी से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहा था. ऐसे समय में उसने बातचीत और सहारे के लिए Gemini का सहारा लिया. लेकिन कुछ ही हफ्तों में यह बातचीत एक खतरनाक दिशा में चली गई.
इस मुकदमे में दावा किया गया है कि जब Jonathan ने Gemini 2.5 Pro में अपग्रेड किया तो चैटबॉट ने उससे वाइफ की तरह ही बात करना स्टार्ट कर दिया और उसे My King कहना शुरू कर दिया. परिवार की तरफ से की गई शिकायत में ये भी कहा गया है कि Gemini ने Jonathan को मायामी एयरपोर्ट पर अटैक करने के लिए भी कहा.
मुकदमे में दावा किया गया है कि AI चैटबॉट ने उसे कई अजीब और खतरनाक मिशन करने के लिए उकसाया. आरोप है कि Gemini ने उसे यह तक विश्वास दिला दिया कि उसकी AI पत्नी किसी वेयरहाउस या एयरपोर्ट के आसपास फंसी हुई है और उसे आज़ाद कराना होगा.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










