
कौन हैं राजेशवरी सुवे एम? जो बनीं UPSC CSE Exam की दूसरी टॉपर
AajTak
राजेशवरी सुवे एम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की दूसरी टॉपर हैं. वे तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल जहां पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर तमिलनाड़ू की रहने वाली राजेशवरी सुवे एम ने अपनी जगह बनाई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित में से एक जानी जाती है.
कौन है राजेशवरी सुवे एम?
राजेश्वरी सुवे एम ने UPSC में दूसरी रैंक हासिल कर अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है. राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाड़ू की रहने वाली हैं. उन्होंने इस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है. बता दें कि UPSC को देश का सबसे कठिन एग्जाम माना जाता है. इस सफलता से पहले वह तमिलनाडु में टीएनपीएससी ग्रुप की टॉपर (उप कलेक्टर) के रूप में पहले से ही एक प्रेरणा थीं और उनकी यह उपलब्धि उन्हें देश में सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा उम्मीदवारों में से एक के रूप में स्थापित करती है. खास बात यह है कि वह टॉप 5 में एकमात्र महिला टॉपर हैं. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन लास्ट लेवल तक आते-आते कुछ ही उम्मीदवार ही रह जाते हैं. राजेश्वरी की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो संतुलन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने तमिलनाडु पुलिस स्टेशन (TNPSC) परीक्षा के जरिए उप कलेक्टर का पद हासिल किया. इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अध्ययन में भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की माउंट एवरेस्ट जैसी कठिन परीक्षा को भी पास किया है.
सभी 958 उम्मीदवारों का चयन
इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है. उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था.
ऐसे चेक करें रिजल्ट

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










