
बत्तख को काटा तो अंदर मिला सोना, काटते समय सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
AajTak
Longhui County में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक ग्रामीण को बत्तख के पेट से करीब 10 ग्राम सोने के कण मिले. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कणों की कीमत लगभग 12,000 युआन यानी करीब 1.6 लाख रुपये बताई गई.
Longhui County में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ग्रामीण व्यक्ति को बत्तख के पेट के अंदर से करीब 1.6 लाख रुपये का सोना मिला. यह घटना फरवरी महीने की बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, गांव में रहने वाले लियू नाम के व्यक्ति ने जब अपने घर की बत्तख को काटा, तो उसे उसके पेट में कई छोटे-छोटे चमकीले कण दिखाई दिए. शुरुआत में उसे समझ नहीं आया कि ये क्या है. उसने उन टुकड़ों को जलाकर चेक करने की कोशिश की. बाद में पता चला कि वे टुकड़े असली सोने के कण थे.
कैसे पहुंचा बत्तख के पेट में सोना? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सोने के कणों का कुल वजन लगभग 10 ग्राम था. चीन की मुद्रा में इसकी कीमत करीब 12,000 युआन बताई गई, जो भारतीय रुपये में लगभग 1.6 लाख रुपये के बराबर होती है. लियू का कहना है कि संभव है कि बत्तख ने खाना खोजते समय सोने के कण निगल लिए हों. उनके परिवार में बत्तखें खुले में पाली जाती हैं और वे अक्सर नदी के किनारे जाकर मिट्टी और कीचड़ में खाना ढूंढती हैं. गांव के पास बहने वाली Chishui River पहले सोने के लिए जानी जाती थी. माना जा रहा है कि नदी की मिट्टी में अभी भी सोने के छोटे-छोटे कण मौजूद हो सकते हैं. बत्तख ने शायद वहीं से इन्हें निगल लिया होगा.
पहले भी मिल चुके हैं सोने के कण लियू ने बताया कि उनके इलाके में ऐसी घटनाएं बहुत आम नहीं हैं, लेकिन पूरी तरह नई भी नहीं हैं. गांव के कुछ लोगों को पहले भी बत्तखों में छोटे-मोटे सोने के कण मिले हैं. हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलना काफी दुर्लभ माना जा रहा है.
क्या सोना शरीर में पच सकता है? विशेषज्ञों के मुताबिक सोना शरीर में पचता नहीं है. यह आमतौर पर बिना नुकसान पहुंचाए डाइजेस्टिव सिस्टम से गुजर जाता है. लेकिन अगर सोने के बड़े टुकड़े हों या उनमें अशुद्धियां हों, तो इससे आंतों में रुकावट या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना पर शक भी जताया है. इसके बाद स्थानीय प्रशासन यानी LongHui County Natural Resources Bureau ने कहा कि यह पुष्टि करने के लिए कि कण वास्तव में सोना हैं या नहीं, किसी पेशेवर संस्था से जांच करानी जरूरी होगी. अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस इलाके में पहले भी सोना पाया जा चुका है. पिछले साल भी कुछ ग्रामीणों ने इसी नदी की रेत धोते समय 10 ग्राम से ज्यादा सोना इकट्ठा किया था.
कभी सोने के लिए मशहूर थी यह नदी स्थानीय लोगों के अनुसार, 1970 से 1990 के दशक के बीच यह नदी सोने की खोज के लिए काफी प्रसिद्ध थी. उस समय कई लोग यहां सोने की तलाश में आते थे और इलाके में एक तरह की “गोल्ड रश” जैसी स्थिति बन गई थी. बाद में सरकार ने यहां निजी सोने की खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया.
कानून क्या कहता है? चीन के कानून के अनुसार जमीन के नीचे मिलने वाले सभी खनिज संसाधन सरकार की संपत्ति माने जाते हैं. इसलिए बत्तख के पेट में मिले सोने का असली मालिक कौन होगा, यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह से कार एक्सपोर्ट पर भी बड़ा असर पड़ेगा. भारत और चीन जैसे देश बड़ी संख्या में मिडिल ईस्ट में गाड़ियों को एक्सपोर्ट करते हैं. मगर क्षेत्र में फैली युद्ध की आग की वजह से मिडिल ईस्ट देशों में कार एक्सपोर्ट पर संकट के बादल छाए हुए हैं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.









