
Surya Shani Yuti 2026: 15 मार्च को बनेगी सूर्य-शनि की युति, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Surya Shani Yuti 2026: 15 मार्च 2026 को मीन राशि में सूर्य और शनि की दुर्लभ युति बनने जा रही है. जानें इस खास योग का किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और किसे मिलेगा करियर व धन में लाभ.
Surya Shani Yuti 2026: जल्द ही मार्च के महीने की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह महीना बहुत ही विशेष रहने वाला है. दरअसल, इस महीने की शुरुआत से लेकर आखिरी तक कई बड़े ग्रह विशेष योगों और युतियों का निर्माण करने वाले हैं. इसी तरह मार्च के मध्य में सूर्य और शनि की विशेष युति का निर्माण भी होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं.
ज्योतिषियों के मुताबिक, मीन राशि में शनि और सूर्य की युति करीब 30 साल बाद बन रही है. इस योग के बनने से हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनको अच्छी आर्थिक स्थिति, करियर और नई जिम्मेदारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिल सकता है और विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. लेकिन काम के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. नौकरी बदलने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए यह योग भाग्य स्थान में बन रहा है, जिससे किस्मत का साथ मिल सकता है. इस दौरान यात्रा के योग बन सकते हैं और करियर में स्थिरता आएगी. बिजनेस करने वालों के लिए नई डील फाइनल हो सकती है और साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








