
Surya Shani Gochar 2023: सूर्य शनि का एक साथ होने जा रहा है गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
AajTak
Surya Shani Gochar 2023: जून में सूर्य और शनि एक साथ गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य शनि का एक साथ गोचर करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इन दोनों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों में पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि सूर्य शनि के गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है.
Surya Shani Gochar 2023: जल्द ही सूर्य और शनि एक साथ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. यानी जून माह में सूर्य और शनि एक साथ गोचर करने जा रहे हैं. दरअसल, सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं और शनि 17 जून को अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि का एक साथ वक्री होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सूर्य और शनि में पिता-पुत्र का संबंध है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में शाम 06 बजकर 07 मिनट पर गोचर करेंगे और उसके बाद 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे. साथ ही 17 जून को शनि कुंभ राशि में रात 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री होंगे. इस तरह से शनि और सूर्य एक साथ गोचर करेंगे. जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा और कुछ राशियों पर नकारात्मक. आइए जानते हैं कि सूर्य और शनि के इस गोचर से किन राशियों पर अच्छा असर पड़ेगा.
1. मिथुन
सूर्य शनि की गोचरीय अवस्था से मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. सरकारी क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. आप अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखेंगे जिससे आपके जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. व्यावसायिक रूप से आप अपने नौकरी या व्यवसाय में अच्छा लाभ और प्रगति प्राप्त करेंगे. इस गोचरकाल में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. जिन लोगों ने नया घर या वाहन खरीदने की योजना बनाई थी, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है. आप पारिवारिक जीवन का भी आनंद लेंगे. इस दौरान आपको अच्छी खबर भी मिल सकती है.
2. सिंह
सूर्य शनि की गोचरीय अवस्था से सिंह वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. संपत्ति के जरिए आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं. व्यापारी लोगों को लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, धार्मिक कार्यों में भाग लेना जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस दौरान सामाजिक रूप से भी आपकी छवि मजबूत सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










