
Surya Rashi Parivartan 2023: 14 अप्रैल के बाद सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा लाभ
AajTak
14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के बाद 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. ज्योतषविदों की मानें तो सूर्य का यह गोचर 7 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इन राशियों को धन, करियर और सेहत के मोर्चे पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.
Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. यह गोचर इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. ज्योतषविदों की मानें तो सूर्य का यह गोचर 7 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इन राशियों को धन, करियर और सेहत के मोर्चे पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. आइए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी हैं.
मेष- सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके करियर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. आप अपने करियर में अच्छी गति से आगे बढ़ने में सफल होंगे. नौकरी में नए अवसर मिलने की भी संभावना है, जोकि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. यह समय व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी अत्यंत फलदायी रहेगा.
मिथुन- सूर्य का मेष राशि में गोचर करियर के लिहाज से आपके लिए बहुत लाभकारी साबित सिद्ध होगा. नौकरी में नए और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में आपको खूब सराहना मिलेगी. इस दौरान आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं. धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं.
कर्क- कर्क राशि में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. पैसों की बचत होगी. कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सफल होंगे. आय में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. विदेश भ्रमण का मौका मिल सकता है.
सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान आप सामान्य से अधिक लाभ कमाने में सफल होंगे. इस गोचर के दौरान बिजनेस में विस्तार के योग भी बन रहे हैं और यह समय आपके लिए फलदायी साबित होगा.
वृश्चिक- सूर्य गोचर के बाद आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है. पार्टनर के साथ आनंदमय वक्त बिताएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है. काम में तरक्की करेंगे और आपकी मेहनत के लिए लोग आपकी सराहना करेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










