
Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य का आज मिथुन राशि में होगा गोचर, इस राशि में बन रहे प्रमोशन के योग
AajTak
Surya Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं. सूर्य गोचर को संक्रांति कहा जाता है. सूर्य का मिथुन राशि में आज प्रवेश होने जा रहा है. आज सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में जाएंगे और 16 जुलाई तक मिथुन में ही रहेंगे.
Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून यानी आज मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. सूर्य अभी वृष राशि में विद्यमान हैं. सूर्य आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ये राशि सूर्यदेव की अनुकूल राशि मानी जाती है. इस राशि में प्रवेश का असर वर्षा और मौसम पर बहुत गहराई से पड़ता है. ये परिवर्तन देश दुनिया और अलग अलग राशियों पर एक महीने तक असर डालेगा. आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
1. मेष
मेष राशि वालों के लिए ये राशि परिवर्तन उनके तृतीय भाव में होने जा रहा है. इस समय आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. छोटी धार्मिक यात्राएं संभव हो सकती हैं. अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.
2. वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए ये गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है. इस समय आपको सेहत से संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. इसके वजह से अकारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. धन के नजरिए से ये समय आपके लिए अच्छा है.
3. मिथुन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










