
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ
AajTak
15 फरवरी की महाशिवरात्रि है और 17 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ये सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है.
Surya Grahan 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इसके दो दिन बाद 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में जगह लेगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 03.26 बजे से लेकर शाम 07.57 बजे तक रहने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अशुभ तो कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार आगामी सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए अनुकूल दिख रहा है.
मेष राशि वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकता है. करियर के क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं. व्यापारियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा लग रहा है. जल्द ही आपका मुनाफा दोगुनी रफ्तार से दौड़ सकता है.
मिथुन राशि आपको करियर में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय में वृद्धि होगी और खर्चे बढ़त पर रहेंगे. खेल-कूद से जुड़े लोगों के लिए समय ज्यादा अच्छा दिख रहा है. नई योजनाओं को सफल होने की संभावना है.
सिंह राशि नौकरी में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट हो सकता है व्यापार में कोई महत्वपूर्ण सौदा तय हो सकता है. सेहत की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है. पति-पत्नी के बीच प्यार-प्रेम बढ़ेगा. कुल मिलाकर समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है.
तुला राशि तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कहीं पर फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. लंबे समय से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. वाहन या संपत्ति से जुड़ा सुख प्राप्त हो सकता है. किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना से बचाव होगा.
धनु राशि सूर्य ग्रहण धनु राशि की तकदीर भी संवारने वाला है. धन की आसानी से प्राप्ति होगी. घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा. नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा दिख रहा है. घर-मकान या संपत्ति की खरीदारी के योग बनते दिख रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








