
Surya Grahan 2023 Date: एक ही दिन में दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण, भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं? जानें
AajTak
Surya Grahan 2023 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. जो कि 100 साल में एक बार ही लगता है. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण है.
Surya Grahan 2023 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे और गुरु मेष राशि में आकर सूर्य के साथ युति करेंगे. इसी दिन वैशाख अमावस्या भी होगी. साथ ही इस बार एक ही दिन में तीन सूर्य ग्रहण भी दिखेंगे, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है. आइए जानते हैं कि हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होता क्या है और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.
साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि (Surya Grahan 2023 Timing)
20 अप्रैल, बृहस्पतिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा.
एक ही दिन में दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. लेकिन इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि ये सूर्य ग्रहण तीन रूपों में देखने को मिलेगा. इनमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल होंगे. वैज्ञानिकों ने इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है. ये हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 100 साल में एक ही बार लगता है.
आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











