
Surya Gochar February 2026: फरवरी में सूर्य 3 बार बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों में बढ़ेंगे इनकम सोर्स
AajTak
फरवरी के महीने में सूर्य तीन बार अपनी चाल बदलेंगे. सूर्य 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र, 13 फरवरी को कुंभ राशि और 19 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य की चाल फरवरी में चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है.
Surya Gochar February 2026: फरवरी के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य तीन बार चाल बदलेंगे. सबसे पहले सूर्य 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. फिर 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 19 फरवरी को सूर्य का षतभिषा नक्षत्र में गोचर होगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य का एक महीने में तीन बार चाल बदलना चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह संयोग फरवरी में किन राशियों को लाभ दे सकता है.
मेष राशि फरवरी में सूर्य का तीन बार चाल बदलना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आपके लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और कहीं लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृषभ राशि सूर्य की चाल वृषभ राशि वालों के लिए भी अनुकूल दिख रही है. आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नया काम या व्यापार शुरू करने वालों के लिए समय बहुत ही अच्छा दिख रहा है. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा.
धनु राशि सूर्य की चाल फरवरी में धनु राशि वालों का साहस और आत्मबल बढ़ाएगी. इस दौरान कुछ छोटी यात्राएं आर्थिक दृष्टि से लाभ पहुंचा सकती हैं. आपके द्वारा लिए गए जोखिम भरे फैसले सही साबित होने की संभावना है. आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है.
कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए भी सूर्य की चाल उत्तम संकेत दे रही है. फरवरी के उत्तरार्ध में सूर्य कुंभ राशि में ही रहने वाले हैं. इस अवधि में आपको अनायास धन की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में समाधान निकल सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में रहेंगे. स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









