
Surya Gochar 2026: कुंभ राशि में सूर्य, 15 मार्च तक इन 4 राशियों में चुम्बक की तरह खिंचा आएगा पैसा
AajTak
13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, जो सूर्य के पुत्र भी हैं. यहां वो शुक्र, बुध और राहु के साथ युति बनाएंगे. सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर विशेष प्रभाव डालने वाला है.
Surya Gochar 2026: 13 फरवरी को सूर्य देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है और अब सूर्य 15 मार्च यानी लगभग एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान सूर्य की युति शुक्र, बुध और राहु के साथ बनेगी. सूर्य पर बृहस्पति की दृष्टि भी रहेगी. ज्योतिषविदों के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य की स्थिति मध्यम मानी जाती है. लेकिन अपने भाव पर दृष्टि के कारण सूर्य मजबूत प्रभाव देंगे. सूर्य का यह गोचर करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों पर विशेष प्रभाव डाल सकता है.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. करियर में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. निवेश सोच-समझकर करें.
वृष राशि वृष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. धन का सरलता से संचय होगा. मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में अच्छा बैलेंस रखेंगे.
मिथुन राशि मिथुन राशि के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है. बेवजह की चिंताएं बढ़ सकती हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें. निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग फायदेमंद रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा.
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. अनावश्यक खर्च से बचें. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.
सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों पर ध्यान देने का है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में संतुलन जरूरी रहेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









