
Surya Gochar 2022: सूर्य गोचर से बना बुधादित्य योग, आज से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
AajTak
सूर्य देव का वृष राशि में गोचर हो गया है. इस राशि में बुध पहले से विराजमान हैं तो दोनों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो गया है. विवाह और करियर जैसे मामले इससे सीधे प्रभावित होंगे. इस राशि परिवर्तन का प्रभाव लगभग एक माह तक बना रहेगा. आइए जानते हैं बुध और सूर्य की यह युति किन राशियों को ज्यादा प्रभावित करेगी.
सूर्य देव का वृष राशि में गोचर हो गया है. इस राशि में बुध पहले से विराजमान हैं तो दोनों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो गया है. दोनों पर मंगल की सीधी दृष्टि है. सूर्य का राहु और शनि से संबंध भी भंग हो गया है. इस कारण लोगों के जीवन में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं. विवाह और करियर जैसे मामले इससे सीधे प्रभावित होंगे. इस राशि परिवर्तन का प्रभाव लगभग एक माह तक बना रहेगा. आइए जानते हैं बुध और सूर्य की यह युति किन राशियों को ज्यादा प्रभावित करेगी.
इन 3 राशियों को लाभ
वृष- सूर्य और बुध की युति संपत्ति से जुड़ी समस्याएं हल करेगी. बुध-सूर्य का मिलन वृष राशि वालों लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है. आय के स्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं. पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने की संभावना है. अपने शौक को पेशे में बदलने के लिए यह उचित समय है. लेकिन इस समय सर दर्द और आंखों की समस्या हो सकती है.
धनु- करियर और धन के लिहाज सूर्य-बुध की यह युति धनु राशि वालों के लिए शुभ है. मनचाहे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आपका भाग्योदय होगा. अपने प्रतिद्वंदियों और शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे. यदि लंबे समय से किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा हो सकता है और मामले आपके ही पक्ष में आने की संभावना है.
मीन- मीन राशि वालों को करियर में नए अवसर और सफलताएं मिलेंगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. नई चीजों को सीखने और यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. सूर्य का यह गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. ऑफिस में पदोन्नति और आय में इजाफा हो सकता है. आय के स्रोत बढ़ेंगे. दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा.
इन 3 राशि वालों की बढ़ने वाली है मुश्किल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










