
Supertech Twin Tower: ट्विन टावर ढहाने से पहले आज होगा टेस्ट ब्लास्ट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रूट पर ट्रैफिक रहेगा बंद
AajTak
बिल्डिंग के बेसमेंट और 14वीं मंजिल में विस्फोटक प्लांट होगा. इस प्रक्रिया के तहत 5 पिलर में टेस्ट ब्लास्ट किया जाएगा. यह टेस्ट ब्लास्ट एपेक्स टॉवर में किया जाएगा, जिसमें 5 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल होगा.
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93A के सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए आज ट्रायल होना है. इसका समय दोपहर 2:30 बजे मुकर्रर किया गया है. इस ट्रायल से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. टेस्ट ब्लास्ट में किसी को भी नुकसान न हो इसके लिए आसपास की इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग अपने घरों में उन्हें दरवाजे, खिड़की बंद रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा लोगों को बालकनी में खड़े होने की भी मनाही है.
सुपरटेक एमराल्ड के बाहर वाली सड़क सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक बंद कर दी गई है. इसके अलावा नोएडा पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से ही इस टावर के आसपास आने के लिए मना कर दिया है.
मुंबई की कंपनी को दिया गया है टावर गिराने का काम
इन टावर को गिराने का काम मुंबई की कंपनी एडिफिस को दिया गया है जिसने साउथ अफ्रीका की कंपनी JET डेमोलाशन प्राइवेट लिमिटेड को अपना पार्टनर बनाया है. टेस्ट ब्लास्ट के दौरान एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के सामने वाली सड़क पर यातायात बंद रहेगा. आज ट्रायल के लिए जो एक्सप्लोसिव मंगाया गया है, पलवल से यहां पर पहुंच रहा है.
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया की ट्रायल के लिए अपेक्स टावर के बी-1 पार्किंग एरिया के 5 पिलर और थर्ड फ्लोर के 1 पिलर में में होल किए गए है. जिसके अंदर बहुत ही कम मात्रा में एक्सप्लोसिव डाला जाएगा और ब्लास्ट के दौरान बहुत कम मात्रा में धूल उड़ सकती है.
मयूर मेहता का कहना है कि भारत मे पहली बार इतनी ऊंची बिल्डिंग का डेमोलेशन हो रहा है जिसके लिए हमारी कंपनी पूरी तरह तैयार है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











