
Supercar का वीडियो बनाने के चक्कर में स्कूटी सवार का एक्सीडेंट, देखें VIDEO
AajTak
मामला कर्नाटक के बेंगलुरू का बताया जा रहा है. आसपास मौजूद अन्य लोग भी वीडियो बना रहे थे. स्कूटी चालक वीडियो बनाने के चक्कर में भूल गया था कि उसके पीछे एक बाइक भी आ रही है.
स्कूटी से यात्रा कर रहे लोगों का सुपरकार का वीडियो बनाने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. घटना के वक्त स्कूटी पर दो लोग सवार थे. हालांकि दोनों की हालत ठीक है. मामला कर्नाटक के बेंगलुरू का बताया जा रहा है.
ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. आसपास मौजूद अन्य लोग भी वीडियो बना रहे थे. स्कूटी चालक वीडियो बनाने के चक्कर में भूल गया था कि उसके पीछे एक बाइक भी आ रही है.
जिसके चलते बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ThirdEye नाम के यूजर ने शेयर किया है. उसने इसे 6 फरवरी को शेयर किया था.
इस घटना से इंस्टाग्राम रील्स के प्रति लोगों की दीवानगी से होने वाले नुकसान के बारे में पता चलता है. कैसे किसी के वीडियो बनाने के चक्कर में सड़क पर अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है.
वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये विट्टल माल्या रोड पर रिकॉर्ड किया गया है.
एक्स पर थर्डआई नाम के यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'विट्टल माल्या रोड पर McLaren सुपरकार के पीछे जा रहे बाइकर्स एक-दूसरे से टकरा गए.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










