
Success Story: रिक्शा चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, CBSE 12वीं में पाए 92% मार्क्स
AajTak
CBSE Class 12th Result 2023 Success Story: बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों की कामयाबी की कहानियां दिल छू रही हैं. नोएडा के एमेटी स्कूल की छात्रा अकांक्षा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं. अकांक्षा के पिता राजेश्वर प्रसाद एक रिक्शा चालक हैं.
CBSE Class 12th Result 2023 Success Story: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रावार को सीबीएसई 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस साल 10वीं में 93.12% और 12वीं में 87.33% छात्र पास हुए हैं. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों की कामयाबी और उसके पीछे की गई मेहनत की कहानियां दिल छू रही हैं. ऐसी ही कहानी है नोएडा की अकांक्षा कुमारी की, जिसने 12वीं बोर्ड रिजल्ट में परिवार और खासकर अपने पिता की उम्मीद से भी ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं.
अकांक्षा ने हासिल किए 92% मार्क्स नोएडा की सकरी गली और छोटे से घर में रहने वाली अकांक्षा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परिवार का मान बढ़ाया है. ये मार्क्स रिक्शा चालकर परिवार को पालने वाले पिता (राजेश्वर प्रसाद) को जरूर सुकून दे रहे होंगे. जिसने यह दिन देखने के लिए तपती गर्मी हो या हाड़ कपा देने वाली सर्दी में भी रिक्शा खींचा है. परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए खूब पसीना बहाया और जान लगाई है.
रोजान 2.5km चलकर जाती हैं स्कूल अंकाक्षा ने भी अपने पिता के सपना पूरा करने के लिए कम मेहनत नहीं की है. रोजाना स्कूल जाने के लिए 2.5km पैदल चलना आसान नहीं होता. अकांक्षा की मां ने आजतक से बात करते हुए बताया कि स्कूल से लौटने के बाद अकांक्षा घर के काम भी करती है. झाड़ू-पोछा, बर्तन से लेकर खाना बनाने में मदद करती है और पढ़ाई भी करती है.
वकील बनने का सपना अकांक्षा भविष्य में वकील बनना चाहती हैं. उन्होंने बताया की फिलहाल वह एसएससी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करेगी, लेकिन आगे किसी अच्छे से एलएलबी कॉलेज में दाखिला लेंगी. इसपर मां ने कहा कि बेटी जो करना चाहती है उसे पूरा सपोर्ट किया जाएगा. हमनें लड़के-लड़की में कभी कोई फर्क नहीं किया है. जितना लड़के के लिए किया उतना ही अपनी बेटी के लिए किया. मैं यही चाहती हूं की बेटी मेहनत करे और अपने पैरों पर खड़ी हो जाए.
सीबीएसई 10वीं, 12वीं लड़कियों ने मारी बाजी इस साल 10वीं में 93.12% और 12वीं में 87.33% छात्र पास हुए हैं. दोनों क्लासेस में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. 10वीं क्लास में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25 और लड़कों का पास प्रतिशत 92.27 रहा है. वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 90.00 रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 1.98% ज्यादा रहा है.वहीं 12वीं लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6% बेहतर रहा है. लड़कों का रिजल्ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 रहा है. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







