
Stock Market Crash: ये 4 कारण... देखते ही देखते क्रैश हुआ शेयर बाजार, 1000 अंक टूटा सेंसेक्स
AajTak
Stock Market Crash: शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मंगलवार की जोरदार तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की, लेकिन फिर अचानक दोनों इंडेक्स बुरी तरह फिसल गए.
शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को आई जोरदार तेजी, बुधवार को देखते ही देखते खत्म हो गई. दोनों इंडेक्स ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की और फिर अचानक देखते ही देखते क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 290 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया. इस बीच एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) से लेकर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) तक के शेयर भर-भराकर टूटा.
सेंसेक्स-निफ्टी की ऐसी रही चाल शेयर मार्केट (Share Market) में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने पर BSE Sensex अपने पिछले बंद 78,205 के स्तर से मामूली बढ़त लेकर 78,238 के लेवल पर ओपन हुआ था और महज कुछ देर में ही बीएसई का ये इंडेक्स फिसलकर रेड जोन में आ गया और तेजी से फिसलता ही चला गया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1045 अंक की तगड़ी गिरावट लेकर 77,160 पर आ गया था. सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 24,261 की तुलना में मामूली टूटकर 24,231 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर फिसलते हुए 23,969 तक टूट गया. अचानक आई इस गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो...
पहला कारण: एफआईआई की सेलिंग 10 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,673 करोड़ रुपये की नेट सेलिंग जारी रखी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,333 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की.
दूसरा कारण: प्रॉफिट बुकिंग पिछले सत्र में व्यापक खरीदारी और वैश्विक जोखिम कारकों को लेकर कम होती चिंताओं के चलते बेंचमार्क इंडेक्स ने गिरावट के बाद तेजी दर्ज की.निफ्टी 50 लगभग 24,261 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 78,206 के करीब स्थिर हुआ. निवेशकों के सकारात्मक रुझान के चलते दोनों इंडेक्स में मामूली बढ़त देखी गई.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी काफी हद तक बनी हुई है और यही कारण है कि बाजार मूल रूप से तनाव में हैं. बुधवार को 16 प्रमुख क्षेत्रों में से आठ में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में 1.4% की गिरावट आई. स्मॉलकैप शेयरों में 0.5% की वृद्धि हुई जबकि मिडकैप शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
तीसरा कारण: युद्ध पर मिले-जुले बयानों से कन्फ्यूजन मिडिल ईस्ट संकट ने निवेशकों को चिंतित कर रखा है, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर ऐसे हमले किए हैं जिन्हें कुछ लोग युद्ध के सबसे भीषण हमले बता रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यह संघर्ष जल्द ही समाप्त हो सकता है.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











