
विजय-रश्मिका का 'वेडिंग कैंपेन' मान्यवर के लिए बड़ी उपलब्धि, 72 घंटे में 30 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड
AajTak
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी को साथ लाकर इस कैंपेन ने भारतीय विज्ञापन जगत में हलचल मचा दी है.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सुपरहिट रही है. रश्मिका और विजय की शादी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फैंस का भी जबरदस्त प्यार मिला है. जिससे सोशल मीडिया पर इस शादी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.
वेडिंग सीजन के बीच जब इन दोनों सितारों ने पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन के लिबास में स्क्रीन पर कदम रखा, तो इंटरनेट मानो थम सा गया. प्रचार कम्युनिकेशंस की ओर से तैयार किया गया यह कैंपेन सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक 'कल्चरल मोमेंट' बन गया है. 30 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ मान्यवर और मोहे का यह सेलिब्रिटी कोलैबोरेशन भारत का सबसे सफल ऑर्गेनिक कैंपेन बन गया है.
दरअसल, प्रचार कम्युनिकेशंस (Prachar Communications) ने एथनिक वियर के मशहूर ब्रांड मान्यवर (Manyavar) और मोहे (Mohey) के लिए एक ऐतिहासिक सेलिब्रिटी कैंपेन पेश किया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोकप्रिय जोड़ी को साथ लाकर इस कैंपेन ने भारतीय विज्ञापन जगत में हलचल मचा दी है.
इस कैंपेन ने लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी कोलैबोरेशन पोस्ट ने महज 72 घंटों में 80 लाख (8 Million) से अधिक ऑर्गेनिक लाइक्स अपने नाम कर लिए हैं, जो कि भारत का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला 'ऑर्गेनिक ब्रांडेड कोलैबोरेशन' पोस्ट बन गया है. सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इस शादी इवेंट ने 30 करोड़ (300 Million) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ये शादी 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था.
शुरुआती डेटा के मुताबिक यह कैंपेन 25 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंच चुका है, इसमें 4 लाख से ज्यादा शेयर, करीब 65,000 रीपोस्ट और करीब 29,500 कमेंट्स दर्ज किए गए हैं, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाते हैं.
सिर्फ 3 दिन में तैयार हुआ मास्टरप्लान इस शादी इवेंट को सुपरहिट बनाने के लिए कैंपेन को महज तीन दिनों के भीतर किया गया. मान्यवर और प्रचार कम्युनिकेशंस के बीच पिछले एक दशक से चले आ रहे मजबूत भरोसे की वजह से इतनी जल्दी और गोपनीयता के साथ इतने बड़े फैसले लिए गए. इसे भारत के पीक वेडिंग सीजन को ध्यान में रखकर 'मोमेंट मार्केटिंग' के तौर पर लॉन्च किया गया है.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











