
Robert Kiyosaki Warning: 'भले ही खाना छोड़ें, लेकिन चांदी खरीदें', रॉबर्ट कियोसाकी ने दी बर्बादी की चेतावनी
AajTak
Robert Kiyosaki Warning: रॉबर्ट कियोसाकी ने एक नई सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी स्टॉक मार्केट में इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने की चेतावनी को दोहराया है. इसके साथ ही चांदी में निवेश को लेकर अजब-गजब सलाह दे डाली है.
शेयर बाजार (Stock Market) से लेकर सोना-चांदी (Gold-Silver) तक में लगातार उथल-पुथल लगातार जारी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का से ग्लोबल टेंशन हाई पर है. इस बीच मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर बड़ी चेतावनी (Robert Kiyosaki Warning) दी है, उन्होंने कहा कि जिस स्टॉक मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) की वॉर्निंग मैंने 2013 में दी थी, वो अभी आ रहा है. इसके साथ ही अपने लंबे चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अजब सी सलाह भी दी कि एक दिन के लिए खाना छोड़ें और पैसे चांदी में लगाएं.
'मुझे डर है कि क्रैश...'रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी क्रैश से जुड़ी चेतावनी को दोहराते हुए सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी चेतावनी को दोहरा रहा हूं, रिच डैड्स प्रोफेसी (2013) में मैंने अलर्ट किया था कि इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट क्रैश अभी भी आ रहा है.' उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है 2026 में मैं गलत हूं, लेकिन फिर भी डर है कि वह क्रैश अब आता जा रहा है.
कियोसाकी बोले- ये होगी क्रैश की वजह रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने ये भी बताया कि आखिर इतिहास के सबसे बड़े मार्केट क्रैश की वजह कौन बनेगा? उन्होंने लिखा कि 2008 के क्रैश या ग्रेट फाइनेंशियल क्राइसिस (GFC) का कारण कभी ठीक नहीं किया गया, ऐसे में उसके बाद का क्रैश और भी बड़ा हो सकता था. उस साल मैं वुल्फ ब्लिट्जर के सीएनएन प्रोग्राम में लेहमैन ब्रदर्स के क्रैश की भविष्यवाणी कर रहा था और कुछ दिनों बाद क्रैश हो गया. कियोसाकी के मुताबिक, 2026 में क्रैश ब्लैक रॉक्स (Black Rocks) की प्राइवेट क्रेडिट पोंजी स्कीम के कारण देखने को मिलेगा.
REPEATING A WARNING In Rich Dad’s Prophecy (2013) I warned the biggest stock market crash in history….was STILL coming. In 2026, I hope I am wrong…. Yet I am afraid that crash is now arriving. Why did I make that prediction? Because the cause of the 2008 crash, the GFC,…
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हो जाऊं, फिर भी जब ब्लैक रॉक क्रैश होगा, तो यह बहुत तेज और खतरनाक होगा. मैं इन्वेस्टर्स को लगातार सलाह देता रहता हूं कि वे एक्टिव रहें और सोना, चांदी, Bitcoin, Ethereum, और असली तेल के कुओं में पार्टनरशिप करें.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











