
LPG शॉर्टेज के बीच 30 रुपये के शेयर में तूफानी तेजी, 20% तक चढ़ा भाव
AajTak
एलपीजी की कमी के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी है, लेकिन कुछ शेयरों में शानदार उछाल है. इनमें से एक 30 रुपये वाले शेयर में 20 फीसदी की उछाल देखी गई है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के बीच शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. पिछले दो सत्रों के दौरान शेयर बाजार तेजी से गिरा है. हालांकि इस बीच, कुछ शेयर में तेजी देखी जा रही है. भारत में एलपीजी शॉर्टेज के बीच कुछ भारतीय शेयर तेजी से उछले हैं और इनमें 20 फीसदी तक की उछाल देखी जा रही है.
इन कंपनियों में जैपन इंडस्ट्रीज लिमिटेड , टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड और बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज लिमिटेड जैसी घरेलू उपकरण निर्माताओं के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया, क्योंकि LPG की संभावित कमी की चिंताओं के बीच इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में तेजी आई.
20 फीसदी तक चढ़े ये शेयर नए अपडेट के मुताबिक, जयपान इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 प्रतिशत की तेजी आई और यह 30 रुपये के पार पहुंच गया. टीटीके प्रेस्टीज और बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयरों में क्रमशः 6.59 प्रतिशत और 5.03 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड जैसे अन्य संबंधित शेयरों में भी तेजी देखी गई, जिनमें क्रमशः 1.66 प्रतिशत, 1.67 प्रतिशत और 1.24 प्रतिशत की उछाल रही.
मार्केट से गायब हुए इंडक्शन इन शेयरों में तेजी की बड़ी वहज एलपीजी शॉर्टेज बताया जा रहा है. एलपीजी की कमी के कारण इंडक्शन कुकटॉप और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट्स क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 'ऑउट ऑफ स्टॉक हैं. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी को लेकर घबराहट में बुकिंग हुई है, जिस कारण इसकी दाम में बढ़ोतरी हुई है. भारत में गैस की किल्लत नहीं है.
उपभोक्ता तेजी से इंडक्शन कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं, जो पारंपरिक गैस स्टोव का एक सुविधाजनक और अपेक्षाकृत किफायती विकल्प है. आपूर्ति में व्यवधान और खाना पकाने की गैस की बढ़ती कीमतों के डर से यह बदलाव तेजी से हो रहा है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेलर्स ने इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में भारी उछाल दर्ज किया है. फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकिंग उपकरणों की बिक्री में तेजी देखी गई है. पिछले चार-पांच दिनों में बिक्री की मात्रा पिछले हफ्तों की तुलना में चार गुना बढ़ गई है. यह उछाल विशेष रूप से दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट है.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











