
Stock Market: पहली बार Sensex 80000 के पार... प्री-ओपन में मचाया धमाल, बजट से पहले शेयर बाजार बम-बम
AajTak
Sensex@80000 : शेयर बाजार में मंगलवार को प्री-ओपन मार्केट में आई तेजी के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 300 अंक की जोरदार उछाल के साथ इतिहास रचते हुए पहली बार 80,000 के आंकड़े के पार निकल गया.
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को Pre-Open Market में शानदार तेजी देखने को मिली. मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने इतिहास रचते हुए पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया. प्री-ओपन में करीब 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ Sensex ने ये मुकाम पाया. इसके बाद बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए.
प्री-ओपन मार्केट में सेंसेक्स में तूफानी तेजी
शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में 79,855.87 का नया हाई लेवल छू लिया. तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, प्री-ओपन मार्केट में सेंसेक्स ने 9.02 बजे पर 80,129 का स्तर छू लिया था.
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 79,476.19 के लेवल पर क्लोज हुआ था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,141.95 के लेवल पर बंद हुआ था, लेकिन आज एनएसई इंडेक्स ने पहली बार 24,200 का आंकड़ा पार लिया.
प्री-ओपन मार्केट में धुंआधार तेजी, बाजार खुलने के साथ भी दिखाई दी, लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद इसमें मुनाफावसूली का दबाव भी दिखने लगा. सुबह 10.15 बजे पर निफ्टी 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,127 पर, जबकि सेंसेक्स 36 अंक फिसलकर 79,440 पर ट्रेड कर रहा था.
बाजार खुलने पर 1935 शेयर हरे निशान पर खुले

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







