
Stock Market: ट्रंप का टैरिफ बनेगा शेयर मार्केट 'ट्रिगर पॉइंट'? ऐसे पलट सकता है गेम
AajTak
शुक्रवार को सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 80900 पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 115 अंक गिरकर 24653 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक 145 अंक गिरकर 55840 पर है. स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने का ऐलान बुधवार को किया था, जो एक अगस्त से लागू होने वाला था. जिस कारण गुरुवार को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. लेकिन अब US की तरफ से इसे एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है. भारतीय बाजार में उम्मीद के मुताबिक उतनी बड़ी गिरावट नहीं है.
शुक्रवार को सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 80900 पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 115 अंक गिरकर 24653 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी बैंक 145 अंक गिरकर 55840 पर है. स्मॉलकैप और मिडकैप में भी बड़ी गिरावट आई है. BSE के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 8 शेयर तेजी पर हैं, जबकि 22 शयेरों में गिरावट दिख रही है. सबसे ज्यादा गिरावट सनफार्मा, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों आई है.
सिर्फ ट्रंप टैरिफ वजह नहीं, इन कारणों से टूट रहा बाजार ये गिरावट सिर्फ ट्रंप की टैरिफ की वजह से नहीं है, बल्कि कंपनियों के नतीजे खराब आने की वजह से है. Sunpharma के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी इसलिए गिर गए, क्योंकि इसके नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं टाटा मोटर्स अपने ऑटो सेगमेंट में सबसे बड़ी डील कर रहा है, जिसका असर उसके शेयरों पर पड़ा है. वहीं आईटी सेक्टर में बिकवाली भी बाजार में गिरावट का कारण है.
ट्रंप टैरिफ भारतीय बाजार के लिए ट्रिगर पॉइंट! कुछ एक्सपर्ट्स तो यहां तक कह रहे हैं कि अब मार्केट में ट्रंप के टैरिफ का डर खत्म हो गया, क्योंकि FII को जितने पैसे निकालने थे उतने निकाल चुके हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप का ये टैरिफ भारतीय बाजार में तेजी का 'ट्रिगर पॉइंट' बन सकता है. क्योंकि जैसे ही भारत पर से टैरिफ का दबाव हटेगा... भारतीय बाजार में शानदार तेजी आ सकती है. कुछ अनुमान तो यहां तक कह रहे हैं कि तेजी ऐसी भी हो सकती है कि शायद दोबारा भारतीय बाजार इस लेवल पर ना दिखे.
क्यों ट्रंप का टैरिफ बना रहा ट्रिगर पॉइंट? ट्रंप के टैरिफ की वजह से अप्रैल से ही मार्केट में कई बार गिरावट आई है. लेकिन जैसे ही टैरिफ हटने के संकेत मिले तो मार्केट ने जबरदस्त तेजी दिखाई. ऐसे में निवेशक इस विश्वास में हैं कि US और भारत के बीच व्यापार डील होने पर टैरिफ कम होने की पूरी संभावना होगी, जिससे मार्केट में रैली आ सकती है और यह डील सितंबर, अक्टूबर तक फाइनल हो सकता है, क्योंकि 25 अगस्त को अमेरिकी टीम भारत व्यापार वार्ता के लिए आने वाली है.
सिर्फ 1 अच्छी खबर का इंतजार!

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











