
Star Health को नहीं मिला था भाव, अब राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एक और कंपनी का IPO होगा ओपन
AajTak
फुटवियर रिटेल सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Metro Brands का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलने जा रहा है. इस कंपनी में शेयर बाजार के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का बड़ा निवेश है. जानें Metro Brands के IPO का प्राइस बैंड और हर छोटी जानकारी...
फुटवियर रिटेल सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Metro Brands का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलने जा रहा है. इस कंपनी में शेयर बाजार के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला का बड़ा निवेश है. जानें Metro Brands के IPO का प्राइस बैंड और हर छोटी जानकारी...
10 को खुलेगा Metro Brands IPO Metro Brands का IPO 10 दिसंबर को खुलकर 14 दिसंबर को बंद होगा. इस आईपीओ से कंपनी की प्लानिंग 1,368 करोड़ रुपये जुटाने की है. राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली ये दूसरी कंपनी है जिसका आईपीओ इसी महीने आ रहा है. इससे पहले स्टार हेल्थ अपना आईपीओ लॉन्च कर चुकी है. (Photo : Getty)
झुनझुनवाला की 14% से ज्यादा हिस्सेदारी Metro Brands में शेयर बाजार के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला (Bigbull Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है. दोनों के पास कंपनी की कुल 14.73% हिस्सेदारी है. झुनझुनवाला दंपत्ति कंपनी के तीसरे सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










