
SSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, छात्रों-शिक्षकों का दिल्ली में प्रदर्शन, देखें
AajTak
देशभर में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं में अव्यवस्था और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अलग-अलग राज्यों से शिक्षक और छात्र दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के मंत्री से मिलने का प्रयास किया. उन्हें रोका गया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया और कुछ शिक्षकों व छात्रों को गिरफ्तार किया गया.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











