
Sri Lanka Crisis: तीन फैमिली मेंबर-दो सहयोगियों संग आधी रात को श्रीलंका से भागे राष्ट्रपति गोटाबाया, पढ़ें संकट पर ताजा अपडेट
AajTak
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आधी रात को मालदीव भाग गये. मिलिट्री प्लेन से उनको मालदीव की राजधानी माले पहुंचाया गया. अबतक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है.
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के आर्थिक-राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आधी रात को देश छोड़कर भाग गये हैं. श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राजपक्षे परिवार के साथ मालदीव पहुंच गये हैं. वहां वह कुछ दिन रहेंगे. इसके बाद वह दुबई जा सकते हैं. राजपक्षे ने इस्तीफा दिया है या नहीं इसपर अभी भी कंफ्यूजन बरकरार है.
राष्ट्रपति बीते शुक्रवार से गायब थे, उनको किसी सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा गया था. इस बीच 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की तैयारी है.
ताजा जानकारी के मुताबिक, गोटबाया अपनी आखिरी मंजिल पर पहुंचने के बाद ही इस्तीफा देंगे. वह मालदीव से साउथ एशिया के किसी देश में जाएंगे. वहां से अपनी आखिरी मंजिल की तरफ निकलेंगे, जिसके बारे में अबतक कुछ साफ नहीं है.
श्रीलंका से राजपक्षे का यूं आधी रात को जाना सबकी आंखों में खटक रहा है. दरअसल, इससे पहले राजपक्षे के भाई बासिल ने देश छोड़ने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम हो गये थे. लेकिन अब उनके भाई गोटबाया राजपक्षे वहां से निकल गये हैं.
एयरफोर्स ने कहा- रक्षा मंत्रालय ने दिया था प्लेन देने का ऑर्डर
राजपक्षे को एयर फोर्स के प्लेन से मालदीव पहुंचाया गया है. इसपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसपर श्रीलंका एयरफोर्स (SLAF) ने सफाई दी है. SLAF ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की तरफ से उनको प्लेन देने का ऑर्डर मिला था, जिसे उनको मानना पड़ा. वहीं इमीग्रेशन विभाग ने अपनी सफाई में कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि वह मौजूदा राष्ट्रपति को देश छोड़ने से रोक लें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








