
Squid Game से लेकर BTS तक... क्या है कोरियन कल्चर? Gen-z पर हो रहा हावी
AajTak
गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड की घटना के बाद इन दिनों कोरियन गेम की काफी चर्चा हो रही है.इसके बाद से कोरियन कल्चर पर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में समझते हैं कि ये कल्चर क्या है और कैसे ये आज की Gen-z पीढ़ी को प्रभावित कर रही है.
गाजियाबाद की घटना के बाद से कोरियन कल्चर चर्चा में है कि आखिर इसमें ऐसा क्या है कि Gen-Z इस ओर खींचे चले जाते हैं. इस कोरियन कल्चर की ऑनलाइन रीच काफी ज्यादा है और नई पीढ़ी से रिलेटेबल कंटेंट और फैशन Gen-Z को आसानी से प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि कोरियन गेम हो या कोरियन ड्रामा या कोरियन म्यूजिक, ये नई पीढ़ी की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, जिनकी असल जिंदगी से अलग एक ऑनलाइन दुनिया है.
आज के टीनएजर K-Pop जैसे BTS और ब्लैक पिंक के दीवाने हैं. दक्षिण कोरिया का ये पॉप म्यूजिक ग्लोबल सेंसेशन बन चुका है. क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले कंटेंट, फैशन और स्टाइल को Gen-Z काफी ज्यादा फॉलो करते हैं और उनके निजी जिंदगी में इसका काफी असर देखने को मिलता है. चाहे पहनावा हो, या हेयर स्टाइल, या खान-पान, हर जगह कोरियन कल्चर घुसा हुआ है.
खासकर, कोरियन ड्रामा से प्रभावित टास्क बेस्ड इंटरैक्टिव कोरियन गेम आज के बच्चों को कुछ ज्यादा ही आकर्षित कर रहे हैं. एक बार कोरियन गेम की लत लग जाने के बाद टीनएजर इससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं और खुद को असल जिंदगी से अलग-थलग कर लेते हैं. ऐसे में जबतक ये गेम की दुनिया में रहते हैं, तब तक खुद की एक डिजिटल पहचान के साथ खुश रहते है और इससे बाहर निकलने के बाद ये गहरा अकेलापन महसूस करते हैं.
गाजियाबाद में भारत सोसाइटी में हुए दुखद हादसे में जिन तीन बहनों ने जान दे दी. उन पर भी इस कोरियन कल्चर का गहरा प्रभाव था. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलती थी और इसे ही अपनी दुनिया बना ली थी. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोरियन गेम के किसी टास्क की वजह से इनकी जान गई या इसकी कुछ और ही वजह है. लेकिन, इससे एक बात निकलकर सामने आई कि कोरियन संगीत, ड्रामा और ऑनलाइन गेम से मिलकर बना कोरियन कल्चर आज के Gen-Z पर पूरी तरह से हावी है.
क्या है कोरियन कल्चर K-Pop हो, या कोरियन ड्रामा, या फिर कोरियन गेम और कोरियन फैशन. ये सब मिलकर एक ऑनलाइन कोरियन कल्चर का निर्माण करते हैं. इन सब की अलग-अलग काफी बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी है और इनके फॉलोअर्स वर्चुअल इंटरैक्शन के जरिये भावनात्मक रूप से मजबूत डिजिटल कल्चर बना चुके हैं.
उदाहरण के तौर पर K-Pop जैसे BTS के फैंस ने डिजिटल BTS Army बना रखी है. ये काफी एक्टिव रहते हैं और अलग-अलग कम्युनिटी के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. इसके अलावा इनसे जुड़े फैन कंटेंट और आर्ट बनाते हैं. जिसके प्रभाव इनके कपड़ों और फैशन पर साफ दिखाई देता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









