
Spotify बना एंड्रॉयड पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप
AajTak
Spotify ने आखिरकार एंड्रॉयड फोन्स (गूगल प्ले स्टोर) पर 1 बिलियन डाउनलोड का माइलस्टोन हासिल कर लिया है. इसके साथ ही ये म्यूजिक ऐप प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप भी बन गया है.
Spotify ने आखिरकार एंड्रॉयड फोन्स (गूगल प्ले स्टोर) पर 1 बिलियन डाउनलोड का माइलस्टोन हासिल कर लिया है. इसे एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले स्पॉट किया. इसके साथ ही ये म्यूजिक ऐप प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप भी बन गया है. बता दें गूगल ने अपने गूगल प्ले म्यूजिक प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है. खास बात ये है कि Spotify ने एंड्रॉयड की दुनिया में कदम रखने के महज दो साल के भीतर 500 मिलियन का आंकड़ा छू लिया था. कंपनी हर संभव सेगमेंट में अपने इकोसिस्टम का विस्तार कर रही है. फ्री और सब्सक्रिप्शन वर्जन होने के साथ ही कंपनी लगातार अपने पॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











