
SpiceJet ने धर्मेंद्र के साथ फोटो ट्वीट कर लड़कियों को बताया 'रेड-हॉट गर्ल्स', NCW ने जताई आपत्ति
AajTak
NCW ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट से महिला फ्लाइट अटेंडेंट को ‘रेड हॉट गर्ल’ बताने वाली पोस्ट हटाने को कहा है. एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस मामले में एयरलाइंस के निदेशक को पत्र लिखा है. स्पाइसजेट कंपनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फ्लाइट अटेंडेंट लड़कियों की फोटो ट्वीट की थी.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक कैंपेन और ट्वीट पर खास आपत्ति जताई है. NCW ने कंपनी से महिला फ्लाइट अटेंडेंट को ‘रेड हॉट गर्ल’ बताने वाली पोस्ट हटाने को कहा है. एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस मामले में एयरलाइंस के निदेशक को पत्र लिखा है.
स्पाइसजेट कंपनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फ्लाइट अटेंडेंट लड़कियों की फोटो ट्वीट की थी. कंपनी आमतौर पर अपने यात्रियों के अनुभवों को साझा करने वाले ट्वीट अपने प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती है. ऐसी ही एक फोटो स्पाइसजेट ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी शेयर की. इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'गरम-धरम हमारी रेड-हॉट लड़कियों के साथ.'
NCW ने जताई आपत्ति
महिला आयोग ने लड़कियों को रेड हॉट बताने पर आपत्ति जताई और स्पाइसजेट को पत्र लिखा है. बता दें कि स्पाइस जेट की टैगलाइन भी रेड, हॉट, स्पाइसी है.
स्पाइस जेट केबिन क्रू का ड्रेस थीम है रेड
बता दें कि स्पाइसजेट फ्लाइट में केबिन क्रू लड़कियां रेड ड्रेस ही पहनती हैं. कंपनी दावा करती है कि वे अपने यात्रियों को बेस्ट सुविधा मुहैया कराती है. इसी के बाद वे लोगों के एक्सपीरिएंस को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. महिला आयोग का मानना है कि इस तरह लड़कियों को हॉट स्पाइसी बताना उनका अपमान है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











