
SpaceX Mission: एलन मस्क की कंपनी SpaceX अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार, 15 सितंबर को लॉन्च होगा 'इंस्पिरेशन 4'
ABP News
SpaceX Mission: इस मिशन में अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए आम नागरिकों को शामिल किया गया है. 'इंस्पिरेशन 4' फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा के पैड 39 ए से लॉन्च होगा.
SpaceX Mission: टेक बिलिनियर एलन मस्क की कंपनी SpaceX अपने पहले स्पेस मिशन के साथ पूरी तरह तैयार हैं. एलन मस्क की कंपनी SpaceX अपने पहले मिशन 'इंस्पिरेशन 4' (Inspiration4) को 15 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है. इस मिशन में अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए आम नागरिकों को शामिल किया गया है. 'इंस्पिरेशन 4' फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा के पैड 39 ए से लॉन्च होगा. इंस्पिरेशन 4 मिशन की टीम ने ट्वीट किया, "इंस्पिरेशन 4 और SpaceX ने अंतरिक्ष में उड़ान भरने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब हम अपने लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार हैं." बता दें कि, एलन मस्क SpaceX के सीईओ हैं. कंपनी ने इस साल फरवरी में अपने इस स्पेस मिशन को लेकर एलान किया था. कंपनी ने एलान किया था कि, हमनें अपने पहले स्पेस मिशन 'इंस्पिरेशन 4' की तैयारी शुरू कर दी हैं. ये एक चैरिटी बेस्ड मिशन है. जिसकी अगुवाई टेक बिजनेसमैन Jared Isaacman करेंगे, जबकि इसमें तीन अन्य लोग भी शामिल होंगे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












