
'SORRY' लिखकर चोरी करने वाला गैंग... सुरंग खोदकर घुसते थे दुकानों में
AajTak
चोरों की एक गैंग ने मेरठ पुलिस की नाक में दम कर रखा था. मजूदरों की यह गैंग सुरंग खोदकर ज्वेलरी की दुकानों में चोरी किया करती थी. पुलिस ने गैंंग के तीनों मेंबर गिरफ्तार कर लिए हैं. यह लोग रात में चोरी करते थे और दिन में मजदूरी किया करते थे.
मेरठ में बीते कुछ महीनों में चोरी की कई घटनाओं देखने को मिलीं. सर्राफ कारोबारियों के यहां पर चोरी की गई. चोरी के चार मामले ऐसे देखे गए थे जिनमें चोरों ने गेट तोड़कर, शटर तोड़कर या फिर दीवार फांद कर प्रवेश नहीं किया था. बल्कि सुरंग खोदकर अंदर घुसते थे. चोरी करने के बाद 'Sorry' लिखा नोट भी छोड़ा जाता था.
मेरठ पुलिस ने सुरंग बनाकर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है. तीन चोर गिरफ्तार किए गए हैं. जब पुलिस ने उनसे पूछा की सुरंग खोदकर चोरी करने का आइडिया कहां से आया तो चोरों ने कहा कि उन लोगों ने यूट्यूब वीडियो देख-देखकर सुरंग खोदना सीखा था.
दरअसल, शहर में बीते दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही थीं, जहां पर सुरंग बनाकर सर्राफ कारोबारियों के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. बीती 27 मार्च को नौचंदी थाना क्षेत्र इलाके में मौजूद अंबिका ज्वेलर्स में नाले के रास्ते सुरंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें लगभग 15 लाख रुपए का माल और सीसीटीवी-डीवीआर चोर किया गया था. चोरों ने यहां पर Sorry लिखा नोट छोड़ा था.
चोरी की इस घटना के बाद सर्राफ कारोबारियों ने मेरठ पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. विरोध के दौरान 'मेरठ पुलिस वापस जाओ' के नारे भी लगे थे. पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए नौचंदी थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था और एक नई टीम गठित कर चोरों को पकड़ने के लिए लगा दी गई थी.
खंगाली गई 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज
चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नए सिरे से छानबीन शुरू की थी. सभी घटनाओं में समानता ढूंढी गई और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया. मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए साथ ही लोकल इनपुट की मदद ली गई. तब जाकर पुलिस को बुलंदशहर के रहने वाले यामीन, शबीर और अमित की जानकारी मिली. पुलिस ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार किया था.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










