
SonyLIV का बड़ा फैसला, अब नहीं देख पाएंगे Live चैनल्स, ऐप से होंगे रिमूव
AajTak
SonyLIV Live Channel List: OTT प्लेटफॉर्म्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इसका असर केबल ऑपरेटर्स पर पहले ही पड़ने लगा था. अब टीवी चैनल्स पर भी इसका असर दिख रहा है. सोनी ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV से लाइव टीवी चैनल्स को रिमूव करने का फैसला किया है. हालांकि, इस पर आपको अपने पसंदीदा शो मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेस में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. इस प्लेटफॉर्म पर जल्द ही लाइव टीवी के चैनल्स को ऐप से रिमूव कर दिया जाएगा. अभी तक आपको SonyLIV के ऐप पर लाइव टीवी का ऑप्शन मिलता है. इस पर आप कई लाइव चैनल्स को देख सकते हैं.
हालांकि, अब जल्द ही आपको ये ऑप्शन नहीं मिलेगा. कंपनी की बदली हुई पॉलिसी 30 अगस्त 2023 से लागू होगी. यानी 30 अगस्त तक आपको लाइव टीवी का ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने टर्म ऑफ यूज पॉलिसी को भी अपडेट कर दिया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV की मानें तो यूजर्स को इंडिविजुअल प्रोग्राम और सलेक्ट मूवी, जो लीनियर चैनल्स पर ब्रॉडकास्ट होती थी, वो अलग से उपलब्ध होंगी. SonyLIV Live TV सेक्शन में सोनी के विभिन्न चैनल्स- Sony TV, BBC Earth, SAB TV, Sony Marathi और Sony Max के साथ सोनी के स्पोर्ट्स चैनल भी उपलब्ध थे.
कंपनी लाइव चैनल्स क्यों रिमूव कर रही है इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसका एक प्रमुख कारण OTT प्लेटफॉर्म्स की ग्रोथ हो सकता है, जिनकी वजह से देशभर में DTH ग्राहकों की संख्या में कमी आई है. हालांकि, ऐसे यूजर्स जो Live TV को इंटरनेट के माध्यम से देख रहे थे, वे इसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस कर सकेंगे.
यूजर्स को Airtel Xstream, Tata Sky Mobile, VOOT, Zee5, Vi Play और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर इसका एक्सेस मिलेगा. SonyLIV के लिए आपको सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होता है. कंपनी इसके कई सारे सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करती है. इसका मंथली प्लान 299 रुपये का है.
वहीं 6 महीने के प्लान के लिए आपको 699 रुपये के खर्च करने होंगे. इसका सलाना प्लान 999 रुपये का है. 6 महीने और एक साल के प्लान में आप एक ही अकाउंट को दो डिवाइस पर एक साथ एक्सेस कर सकते हैं. सभी प्लान्स में यूजर्स को FHD रेज्योलूशन और स्टीरियो ऑडियो सपोर्ट मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










