
Sony PlayStation नेटवर्क की सर्विस दोबारा शुरू हुईं, 24 घंटे तक परेशान हुए गेमर्स, जानिए क्या थी प्रोब्लम?
AajTak
Sony PlayStation नेटवर्क की सर्विस आखिरकार वापस ऑनलाइन लौट आई हैं. सोनी ने कहा कि 24 घंटों के आउटेज की वजह कई गेमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. शनिवार को सोनी प्लेस्टेशन नेटवर्स की सर्विस अचानक ठप हो गईं, जिसके बाद कई हजार प्ले स्टेशन गेमर्स ने शिकायत की थी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Sony PlayStation नेटवर्क की सर्विस आखिरकार वापस ऑनलाइन लौट आई हैं. जापान के ग्रुप सोनी ने कहा कि 24 घंटों के आउटेज की वजह कई गेमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा और इसका असर दुनियाभर में दिखा. अब ये सर्विस वापस लौट आई हैं.
PlayStation नेटवर्क अब ठीक हो चुका है और अब यूजर्स बिना किसी प्रोब्लम के फीचर्स को ऑनलाइन एक्सेस कर सकेंगे. दरअसल, शनिवार को सोनी प्लेस्टेशन नेटवर्स की सर्विस अचानक ठप हो गईं, जिसके बाद कई हजार प्लेस्टेशन गेमर्स ने शिकायत की वे इसके प्लेस्टेशन का एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर इस आउटेज का असर दिखा और सभी जगह नेटवर्क कनेक्टिविटी की प्रोब्लम का सामना करना पड़ा. ऐसे में यूजर्स को लॉगइन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ा और कई लोगों को Error नजर आया.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन को खत्म कर देगा क्या नया AI डिवाइस? ChatGPT मेकर की ये है प्लानिंग
ग्लोबल वेबसाइट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector ने भी बताया कि प्लेस्टेशन नेटवर्क पर आउटेज की शुरुआत शुक्रवार की रात से हुई है. X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक यूजर्स ने पोस्ट किया और बताया कि प्लेस्टेशन नेटवर्क डाउन होने की शुरुआत शुक्रवार की रात से हुई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







