
Sonam Raghuwanshi: ना खाना खाया ना ही पुलिस से की कोई बातचीत, रात भर सिर्फ एक ही बात कहती रही सोनम
AajTak
Sonam Raghuwanshi News: गिरफ्तारी के बाद जब सोनम को शिलांग पुलिस अपने साथ ले जा रही थी, उस दौरान सोनम ने पूरे रास्ते कोई बातचीत नहीं की. पूछे जाने पर सिर्फ इतना ही कहती रही कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाने को कहा गया, तो उसने साफ मना कर दिया. बार-बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया.
इंदौर की सोनम रघुवंशी अब देशभर की सुर्खियों में है, घर-घर में उसकी चर्चा हो रही है. शादी के महज एक महीने के भीतर पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में घिरी सोनम को अब मेघालय पुलिस यूपी के गाजीपुर से अपने साथ ले जा रही है. सोनम को उत्तर प्रदेश से बिहार और फिर कोलकाता होते हुए गुवाहाटी-शिलांग ले जाया जा रहा है.
रात भर मौन रही सोनम, ना खाना खाया, ना ही बातचीत की
गिरफ्तारी के बाद जब सोनम को शिलांग पुलिस अपने साथ ले जा रही थी, उस दौरान सोनम ने पूरे रास्ते कोई बातचीत नहीं की. पूछे जाने पर सिर्फ इतना ही कहती रही कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाने को कहा गया, तो उसने साफ मना कर दिया. बार-बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया. सोनम ने यह भी कहा कि उसे तेज सिरदर्द है और वह सो नहीं पा रही. शिलांग पुलिस ने रास्ते में कई बार आराम और भोजन के लिए रुकने की कोशिश की, लेकिन सोनम न तो कुछ खाने को तैयार हुई और न ही किसी से कोई संवाद किया. पुलिस ने जब उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने पूरी तरह चुप्पी साध ली. हर बार एक ही बात मेरे सिर में दर्द हो रहा है.
BR-01PR-6242 नंबर की गाड़ी से हो रहा ट्रांजिट
गिरफ्तारी के बाद सोनम को जिस गाड़ी से शिलांग पुलिस लेकर जा रही है, उसका नंबर BR-01PR-6242 बताया जा रहा है. यह गाड़ी बिहार के बक्सर जिले से होते हुए अब पटना पहुंच चुकी है. इस यात्रा में यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा पार करवाने के बाद बिहार पुलिस की सहायता ली, जो सोनम को एक्कार्ट कर रही है. अब सोनम को पटना से फ्लाइट के जरिए कोलकाता ले जाने की योजना है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम के लिए 3:55 बजे पटना से कोलकाता की फ्लाइट बुक की गई है. इसके बाद उसे कोलकाता से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचाया जाएगा.
हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड प्रेमी निकला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











