
Sonali Phogat Case: 3 बैंक अकाउंट्स... 3 डायरी... 3 सबूत, बंद लॉकर में सोनाली फोगाट की मौत का राज?
AajTak
23 अगस्त को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी. गोवा के अंजुना थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ पुलिस ने हत्या जबकि रूम बॉय दत्ता प्रसाद गाओंकर, कर्लीज क्लब का मालिक एडविन और रमा मांड्रेकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले में अब तक पांचों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच के लिए गोवा पुलिस की टीम शनिवार को हिसार में ही रुक सकती है. जानकारी के मुताबिक वह यहां सबूत जुटाएगी. सोनाली फोगट के पास आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाते हैं. वहीं सुधीर पाल सांगवान का बंधन बैंक में खाता है. पुलिस अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी में बंधन बैंक शाखा से लेनदेन का विवरण लेने गई थी.
इससे पहले गोवा पुलिस टीम सोनाली फोगाट के संत नगर आवास का दो बार चक्कर काट चुकी है. पहले दिन सिर्फ डेढ़ घंटे छानबीन की लेकिन कोई सबूत नहीं उठाया. अगले दिन 4 घंटे पूछताछ और छानबीन के बाद तीन डायरियां उठाई और लॉकर सील किया.
पिछले 4 दिनों से हिसार की खाक छान रही गोवा पुलिस के हाथ सोनाली फोगाट की तीन डायरी लगी हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इन डायरियों में सिर्फ सोनाली फोगाट के भाषण, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन नंबर और कुछ खर्चों का लेखा-जोखा है. गोवा पुलिस टीम लॉकर को सील करने के अलावा इन डायरियों को अपने साथ ले गई है. 23 अगस्त को सोनाली की गोवा के कर्लीज रेस्तरां में मौत हो गई थी.
सुधीर के पास था सोनाली के लॉकर का पासवर्ड
सुधीर सांगवान को सोनाली के लॉकर का पासवर्ड पता था. गोवा पुलिस के साथ वीडियो कॉल पर पूछताछ में उसने दो पासवर्ड बताए थे. इसमें एक पासवर्ड 3 डिजिट और दूसरा छह डिजिट का था. हालांकि इन दोनों पासवर्ड से लॉकर नहीं खुला. इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में लॉकर को सील कर दिया है.
सोनाली की प्रॉपर्टी पर थी सुधीर की नजर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











